Let’s travel together.

आखिर कौन मारना चाहता है राजमाता जीतेश्वरी को? शिकायत लेकर पहुंच गईं थाने, पुलिस को सुनाई आपबीती

0 49

 पन्ना। हमेशा विवादों में रहने वाला पन्ना राज परिवार का विवाद एक बार फिर थाने पहुंचा है। पन्ना की राजमाता जीतेश्वरी देवी ने अपनी ही ननद कृष्णा कुमारी सिंह पर हत्या करवाने के प्रयास करने का एक लिखित शिकायती आवेदन पन्ना कोतवाली थाने में सौंपा है। बता दें कि पन्ना राज परिवार में हमेशा से ही विवाद चला आ रहा है। अब राजमाता जीतेश्वरी देवी के घर में घुसकर कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की गई। खुद राजमाता ने आज पन्ना कोतवाली में इस मामले को लेकर राजकुमारी कृष्णा कुमारी सिंह के खिलाफ एक लिखित शिकायती आवेदन पत्र दिया।

उनका कहना है कि वह अपने निजी निवास पर अकेले सो रही थी। तभी रात 1:30 बजे के करीब कृष्णा कुमारी सिंह ने राज मंदिर पैलेस गांधी चौक के चौकीदार व अन्य 6 से 7 लोगो को शराब के नशे में धुत होकर हाथ में लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर भेजा। इसके बाद उन्होंने तेजी से शयन कक्षा का दरवाजा खटखटाया और अंदर घुसने का प्रयास किया। गालियों के साथ-साथ जान से मारने की भी धमकी दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग शिविर : तृतीय दिवस पर प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान में हुआ योगाभ्यास     |     खेल स्टेडियम में खेल महाकुंभ का आयोजन एक एवं दो फरवरी को, खेल प्रेमियों से लेकर आम जनों में भारी उत्साह का माहौल     |     विपिन बिहारीदास की संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा कल से, सांची रोड माता मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा, स्वागत की अपील     |     सद्गुरू कबीर-धनीधर्मदास साहब वंश प्रणाली के शाखा वंश गुरू बालापीर घासीदास साहेब की311 वां स्मृति दिवस पर विशेष      |     खेत में करंट से किसान की मौत, पोस्टमार्टम विवाद में नया मोड़, डॉक्टर अमन सेन की सफाई     |     ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान के तहत ग्राम गोरखी में व्याख्यान माला व जन जागरूकता रैली आयोजित     |     दमयंती व्याख्यान माला में पहुंचे मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत IAS एसएन मिश्रा     |     समसपुर चिंताहरण हनुमान मंदिर पर हुआ सुंदरकांड का आयोजन     |     15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811