Let’s travel together.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0 77

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को CRPF के उन 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी, जो 2019 में इसी दिन पुलवामा जिले में हुए एक आतंकवादी हमले में शहीद हो गए थे। सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘2019 के पुलवामा आतंकी हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुरों को विनम्र श्रद्धांजलि।

 राष्ट्र हमेशा उनके अनुकरणीय साहस, सर्वोच्च बलिदान और मातृभूमि के प्रति निस्वार्थ सेवा का ऋणी रहेगा।” दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन से सीआरपीएफ की बस को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद हुए विस्फोट में बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह बस जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा थी। इसके जवाब में भारतीय वायु सेना ने 26 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाते हुए एक लक्षित हवाई हमला किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बंदरों के आतंक से स्कूल में सहमे बच्चे, छत की सीमेंट चादर-कवेलू तक फोड़ रहे बंदर     |     बारिश थमी, फिर भी नहीं भरे हाईवे-18 के गड्ढे, एक सप्ताह में 3 बड़े हादसे     |     दीवानगंज अस्पताल में 16 माह से नहीं हुआ एक भी पोस्टमार्टम     |     पत्नी के मायके में रहने से परेशान था युवक? 24 वर्षीय भागीरथ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत     |     बेगमगंज तहसील कार्यालय में घुसा सांड खा गया फाइलें     |     विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति कलश यात्रा     |     आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में सामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     रायपुर के माटीपुत्र स्व. पंकज शर्मा ने अल्पायु में रचा पत्रकारिता का अमर इतिहास     |     गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने गौ सम्मान के राज्य प्रचारक किशन गिरी महाराज पहुंचे तिल्दा     |     आत्मतत्व में डूबे तभी आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त होगा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811