Let’s travel together.

कृषि विज्ञान केन्द्रों पर रही कलमबंद हड़ताल,वेतन भत्तों में की गई कटौती को लेकर प्रदर्शन किया गया

0 237

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी व कर्मचाारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय कलमबंद हड़ताल पर रहे। गुरुवार को कृषि विज्ञान केन्द्र, शिवपुरी के समस्त कर्मचारी एक दिवसीय कलम बंद हड़ताल पर रहे। यह सामूहिक कलमबंद हड़ताल पूरे देश के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन भत्तों में शामिल एनपीएस, सेवानिवृत्ति सह मृत्यु उपादान (ग्रेजुएटी), अवकाश नगदीकरण, चिकित्सा भत्ता में आई.सी.ए.आर. द्वारा की गई कटौती को लेकर की जा रही है। उक्त कटौत्री को आगामी आदेश तक स्थगन किए जाने हेतु उच्च न्यायालय प्रमुख पीठ जबलपुर द्वारा दिए गए आदेश का पालन न किए जाने पर, माननीय एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ध्यानाकर्षण लाने हेतु किया गया है।
हड़ताल पर बैठे अधिकारी व कर्मचारियों न बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्रों में पूर्व में दिये जा रहे समस्त लाभों को समान रूप से लागू रखने एवं सेवानिवृत्ति पश्चात के लाभों को पूर्व की भांति जारी रखने जैसी प्रमुख मांगों को लेकर सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। किंतु केन्द्र की जीवंत इकाईयों का पूर्ण ध्यान रखा जा रहा है। यह हड़ताल, मप्र के दोनों जवाहरलाल नेहरू जबलपुर एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के अधीन कार्यरत कृषि विज्ञान केन्द्रों के कर्मचारी संगठन (कृषि विज्ञान केन्द्र एम्पलोई वेलफेयर एसोसिएशन) के तहत म.प्र. के समस्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के समस्त कर्मचारियों द्वारा 05 दिसम्बर 2024 को की गई है। समस्त स्टॉफ की ओर से संगठन द्वारा ज्ञापन भी वरिष्ठ कार्यालय और अधिकारियों की ओर भेजा गया है। उच्च स्तर से भी कृषि विज्ञान केन्द्रों के कर्मचारियों के वेतन भत्तों एवं सेवानिवृत्ति लाभों को पूर्व की भांति निरंतर रखे जाने का अनुरोध किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811