Let’s travel together.

चुनाव से पहले जल रहा पाकिस्तान, आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत, 6 जख्मी

0 76

पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में जुटी हैं. इस दौरान पाकिस्तान में लगातार कई जगहों पर हिंसा और आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं .बलूचिस्तान में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर विस्फोट की आग अभी शांत भी नहीं हुई थी एक बार फिर से पाक में आतंकियों ने दहशत फैला दी.

आतंकियों ने चुनाव से ठीक पहले खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान शहर के पुलिस स्टेशन को निशाना बनाते हुए बड़ा हमला किया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनीसुल हसन के मुताबिक इस आतंकी हमले में दस पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 6 लोग जख्मी हो गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत

अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने इस वारदात को सोमवार को अहले सुबह अंजाम दिया. इस दौरान अज्ञात आतंकवादियों ने पहले स्नाइपर शॉट दागे उसके बाद चौधवन पुलिस स्टेशन में घुस गए. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर अंधाधुंध गोलीबारी की साथ ही हथगोले भी बरसाए. बताया जा रहा है कि हमले में जान गंवाने वालों में स्वाबी की एलीट पुलिस यूनिट के 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं, जिन्हें चुनावों के दौरान स्थानीय पुलिस की मदद करने के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया था.

सड़कों पर तलाशी अभियान जारी

इधर हमले के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले और डेरा गाजी खान की तरफ जाने वाली सड़कों पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, हर आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

बलूचिस्तान के नुश्की जिले में भी हुआ विस्फोट

आपको बता दें कि बीते रविवार 4 जुलाई को बलूचिस्तान के नुश्की जिले में पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) कार्यालय के बाहर एक और बम विस्फोट हुआ था. जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था. ईसीपी कार्यालय के गेट के बाहर हुए इस विस्फोट में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ. फिलहाल पुलिस इलाके में घेराबंदी कर अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोटरसाइकिल रोककर  पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब,अवैध शराब परिवहन करते दो गिरफ्तार     |     विकसित भारत की पहली शर्त ‘नशा मुक्त युवा’, रीवा से बुलंद हुआ संकल्प     |     युवक को विदेश की मस्जिद में इमाम बनाने का सपना दिखाकर मजदूरी कराई और टॉयलेट साफ़ कराया     |     पेड़ भी, पर्यावरण भी और पत्रकार एकजुट भी! बुरहानपुर में अनूठी पहल     |     उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं का फूटा गुस्सा, बोले—’चार-चार महीने तक कमीशन नहीं, कैसे चलाएं दुकान?’     |     पप्पू पटेल बने आदिवासी कांग्रेस दसई ब्लॉक अध्यक्ष     |     श्री कृष्ण आश्रम विद्यालय में गायत्री परिवार द्वारा बाल संस्कार शाला एवं ‘आओ गढ़ें संस्कारवान’ का आयोजन     |     सहायक शिक्षक मकसूद खान को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शाला परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई     |     भोपाल में आचार्य संघ का कलश स्थापना समारोह संपन्न,आचार्यजी से आशीर्वाद लेने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव     |     चांदोनी नदी में मिले युवक की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811