Let’s travel together.

लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने एमपी आएंगे पीएम मोदी, यहां फूकेंगे चुनावी प्रचार का बिगुल

0 74

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए एमपी बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी है। अब बीजेपी लोकसभा चुनाव का बिगुल बजाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने के लिए मध्य प्रदेश आने वाले है। पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे।

11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा झाबुआ का दौरा कर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने जा रहें है। शर्मा आझ सुबह 11:30 बजे झाबुआ में तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का आज सुबह साढ़े नौ बजे भोपाल स्टेट हैंगर से झाबुआ के लिए रवाना होंगे। लगभग 11 बजे प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों की बैठक लेंगे। बता दें 11 फरवरी को झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी आएंगे। बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा वापस भोपाल लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से जागा प्रशासन, सांची में शुरू हुआ सघन फॉगिंग अभियान     |     शिवपुरी में 113 करोड़ का सीवर प्रोजेक्ट फेल, सिंधिया ने जताई नाराजगी     |     सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांटे पुरस्कार     |     सड़क दुर्घटना 4 की मौत, एक घायल      |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा     |     30 गांवों के यात्रियों का स्टेशन, लेकिन ट्रेनों का ठहराव नाममात्र     |     बंदरों के आतंक से  गांवों में दहशत, वन विभाग से पकड़ने की मांग     |     मौसमी बीमारी का बढ़ा प्रकोप, पीएचसी में रोज उमड़ रही मरीजों की भीड़     |     ओवरटेक के दौरान भिड़ीं बुलेट और स्प्लेंडर, एक चालक 5 फीट गहरी खाई में जा गिरा     |     मध्यप्रदेश में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं – उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811