Let’s travel together.

मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू

0 350

भोपाल। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन सोमवार से प्रारंभ हो गई।न्यूनतम समर्थन मूल्य दो हजार 15 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
प्रदेशभर में चार हजार 663 केंद्र बनाए गए हैं। उपार्जन से पहले पंजीकृत किसान की पात्रता की जांच नोडल अधिकारी करेंगे। किसानों को उपज का भुगतान आधार से लिंक खाते में किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उपार्जन की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए 19 लाख 81 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है।
उपार्जन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सभी किसानों का बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया है। पांच लाख से ज्यादा किसानों के आधार नंबर में संशोधन कराने के साथ नए मोबाइल नंबर दर्ज कराए गए हैं। 28 हजार 298 किसानों ने नामिनी के माध्यम से पंजीयन कराया है। इस बार किसानों को उपज बेचने के लिए एसएमएस नहीं भेजे जाएंगे। किसानों ने अपनी मर्जी से उपार्जन केंद्र और उपज बेचने की तारीख का चयन किया है।

सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों का सत्यापन करने के लिए बायोमैट्रिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। किसान जब उपार्जन केंद्र पहुंचेगा तो उसकी पात्रता की जांच होगी और फिर तौल होने के बाद किसान को सीधे खाते में भुगतान होगा। इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811