Let’s travel together.

राखी सावंत होंगी गिरफ्तार! नहीं मिली सुप्रीम कोर्ट से राहत

0 104

राखी सावंत और उनके एक्स-हसबैंड आदिल खान दुर्रानी के बीच कई तरह के मतभेद चल रहे हैं. आदिल ने राखी सावंत पर उनके कुछ निजी वीडियो लीक करने का आरोप लगाया था. राखी पर FIR भी दर्ज कराई गई थी. इसके लिए राखी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दी थी. पर हाई कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया.

अब वो अपनी अपील लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं. पर वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया है. चार हफ्ते में निचली अदालत में उन्हें सरेंडर करना होगा. चूंकि अब उच्चतम न्यायालय ने भी राखी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है. ऐसे में उन पर गिरफ़्तारी की तलवार लटक रही है.

मामला क्या है?

राखी ने दिसंबर 2022 में ये बताया था कि उन्होंने आदिल दुर्रानी से निकाह कर लिया है. आदिल ने भी इस बात को स्वीकार किया था. शादी के कुछ दिन बाद राखी ने आदिल पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. राखी की शिकायत के बाद पुलिस ने आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया था. बाद में जमानत पर उन्हें रिहा कर दिया गया.

इसके बाद आदिल की तरफ से राखी पर उनके निजी वीडियो लीक करने का इल्जाम लगाया गया. उन्होंने इसकी FIR की. आदिल की शिकायत के बाद राखी सावंत पर IPC की धारा 500 के तहत मानहानि का और धारा 34 के तहत अपराध के इरादे के साथ अश्लील वीडियो पब्लिश करने का आरोप लगाया गया था.

राखी ने इस मामले में अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की. पर हाईकोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. राखी ने उच्च न्यायालय के फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी. पर वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. अभी राखी दुबई में हैं. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें चार सप्ताह में सरेंडर करना होगा.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने व्यवसायियों से किया संवाद     |     मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज में शिविर आयोजित     |     प्रधान आरक्षक की मौत पर SBI पुलिस सैलरी पैकेज से परिजनों को मिला 10 लाख का बीमा क्लेम     |     पत्रकारिता से मानद पीएचडी तक… दिनेश चौरसिया अब कहलाएंगे ‘डॉ. दिनेश चौरसिया’     |     एडिप योजना से शिवपुरी के दिव्यांग को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सुविधा     |     बाड़ी में अवैध सागौन लकड़ी के साथ कार जब्त, वन अमले पर पथराव कर आरोपी फरार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811