Let’s travel together.

गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला,प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने हर हर मोदी घर घर मोदी के नारे के साथ किया लोकसभा चुनाव का आगाज

0 125

 

भारतीय जनता पार्टी जैसा संगठन पूरी दुनिया में और कोई सा नहीं- आलोक शर्मा

-भाजपा में विचारधारा काम करती है व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि-बोले प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शर्मा

सी एल गौर रायसेन

जिला भारतीय जनता पार्टी रायसेन द्वारा रविवार को गांव चलो अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित करने के साथ किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष आलोक शर्मा सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं नेता शामिल हुए।

इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने कहा कि हम सबको राष्ट्रवाद की विचारधारा को लेकर काम करना है और पूरी मेहनत के साथ आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुड़ जाना है उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं विचारधारा काम करती है संगठन के लिए काम पूरी मेहनत के साथ करना है भाजपा में हम सब कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हैं । उन्होंने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर टीम तैयार करें उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में रायसेन जिले में 56% वोट भाजपा का बढ़ा है इसके लिए मैं भाजपा संगठन को बधाई देता हूं वैसे भी देखा जाए तो भारतीय जनता पार्टी जैसा संगठन पूरी दुनिया में दूसरा कोई संगठन नहीं है कार्यशाला को संबोधित करने के दौरान श्री शर्मा ने मौजूद पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे लगवाए और उनसे आह्वान किया कि इसी के तहत अब लोकसभा चुनाव के लिए आगाज हो चुका है भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारीयो को ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिताना है और रात्रि विश्राम भी वही करना है ग्रामीणों को भाजपा की योजना से अवगत कराना है तभी गांव चलो अभियान की सार्थकता है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान हमें 10% वोट बढ़ाना है कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाए प्रत्येक बूथ पर नमो बूथ तैयार करना है। संसदीय क्षेत्र हर हालत में 10% बोट बढ़ोतरी करना है और पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़ना है।

श्री शर्मा ने कहा कि मंडल स्तर पर आगामी 9 एवं 10 फरवरी को कार्यशालाएं आयोजित करना है एवं प्रत्येक गांव स्तर पर प्रवासी कार्यकर्ताओं को नियुक्त करना है ताकि प्रवासी कार्यकर्ता एक गांव से दूसरे गांव भी जाएं प्रत्येक गांव में एक-एक संयोजक बनाया जाएगा मंडल स्तर पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में 100 से ज्यादा संख्या नहीं होने चाहिए उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पूरे क्षेत्र में चुनाव को लेकर पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरना है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लिए दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना है।

गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्य शाला में विचार व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें और टीम भावना के साथ मिलकर शहरी क्षेत्र से लेकर गांव गांव में पहुंचना है उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान पार्टी का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसमें पूरी की जान के साथ जुटना है। जिन पदाधिकारीयो को जो जिम्मेदारी दी जाए उसकी पूरी ईमानदारी एवं मेहनत के साथ निर्वहन करना है, उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव से अधिक वोट प्राप्त करना है और हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी के लिए पुनः प्रधानमंत्री बनाना है।

कार्यशाला में भाजपा के संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ने कहा कि गांव चलो अभियान को पूरी जिम्मेदारी के साथ लेना है के साथ लेना है सभी मंडल अध्यक्ष और पदाधिकारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए काम करना है उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के लेकर मंडल अध्यक्षों को कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताई।

 

 

गांव चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ काम में जुट जाएं उन्होंने कहा कि जैसे संगठन जो जिम्मेदारी सौंपी उसे पूरी ईमानदारी के साथ आपको निभाना है और हम और आपको एक साथ मिलकर क्षेत्र में काम करना है।

करशाला के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आप लोग पूरी तैयारी के साथ काम में जुट जाए हमारे साथ में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष आलोक जी का पूरी तरह से साथ है हमें शहरी क्षेत्र से लेकर गांव-गांव में चुनाव के दौरान पूरी मेहनत से काम करना है उन्होंने कहा कि अयोध्या में अब भगवान राम आ चुके हैं अब किसी बात की चिंता नहीं है उन्होंने सभी से लोकसभा चुनाव में पूरी मेहनत के साथ जुट जाने का आह्वान किया। आयोजित की गई गांव चलो अभियान के तहत कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चे के अध्यक्ष और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष नगर मंडल ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सहित अपेक्षित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता राकेश तोमर ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |     जनगणना का पहला चरण ,एसडीएम का सघन निरीक्षण      |     सिंधिया के संसदीय क्षेत्र शिवपुरी में 15 दिन से ठप पेयजल सप्लाई, कट्टी लेकर पानी के लिए भटक रही जनता       |     रायसेन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती की योजना बना रहे 10 आरोपी गिरफ्तार, 7 वारदातों का खुलासा     |     जनगणना तैयारियों का जायजा लेने दीवानगंज पहुंचे एसडीएम, सर्किल-3 का किया निरीक्षण     |     छह साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सौंपा ज्ञापन     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल से एम्स भोपाल के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट     |     हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर सविमर्श ‘प्रणाम !उदंत मार्तण्ड’ का आयोजन भारत भवन में 8 मई से      |     NCERT की किताबें महंगी: कक्षा 9 की विज्ञान 205, गणित-हिंदी 115 रुपए की; अभिभावकों पर बढ़ा बोझ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811