Let’s travel together.

प्रतिभाओं के सम्मान के साथ बुंदेली भजन संध्या रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आगाज

0 506

बक्सवाहा छतरपुर से अभिषेक असाटी

बक्सवाहा के बड़ा बाजार में मनीष भैया फ्रेंड्स क्लब के द्वारा बुंदेली भजन संध्या रंगारंग कार्यक्रम आगाज़ के साथ प्रतिभाओं एवं कोरोना बारियर्स सम्मान के साथ हुआ जब कोरोना की दहशत से हर कोई डरा सहमा था संक्रमण की मार से कहीं कराह निकल रही तो कहीं जान जा रही थी कोहराम मचा हुआ था अपने ही अपनों से किनारा कर रहे थे ऐसे में समाज से देवदूत बनकर आए कुछ गैरों ने सेवा और हौसले के साथ कोरोना पीड़ितों की मदद को हाथ बढ़ाए चेहरे अनजाने थे लेकिन भाव अपनेपन का था खाद्य सामग्री से लेकर हर तरह की मदद को तत्पर रहे जो जहां था उसी क्षेत्र में मोर्चा संभाल कर कोरोना से लड़ने में जुट गया इनके इस प्रयास में न केवल बीमारी को अपना कदम रोकने पर मजबूर किया बल्कि पीड़ितों को कोरोना के कहर से बचाया भी ऐसे ही कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए मनीष भैया फ्रेंड्स क्लब में बुंदेली भजन संध्या रंगारंग सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश बादशाह सिंह ने प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर कोरॉना बरियर्स एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को मंच के माध्यम से सम्मानित किया पूर्व मंत्री बादशाह सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा मनीष भैया फैंस क्लब के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों से जुड़े मुद्दों को दूरदराज से लेकर सत्ता तक पहुंचाता है वहीं नगर एवं क्षेत्र के लोगों को हंसी-खुशी का माहौल भी दे रहा है डॉक्टर मोहित असाटी का कहना है कि समाजसेवी मनीष जैन के द्वारा नेत्र शिविर के साथ साथ माह दो माह में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम का आयोजन कर के लोगों की आपस में सहभागिता बढ़ा रहा है जो एक दूरगामी सोच का परिचय देता है वर्तमान में जहां मीडिया समाज को नई दिशा दी रही है वही मनीष भैया फ्रेंड्स क्लब के द्वारा जन सरोकार से जुड़कर लोगों को एक मंच पर लाकर समाज में एक संदेश और खुशनुमा माहौल दे रहा है
इसके बाद नगर के जाने माने कलाकार सचिन खरे एवं उनकी पार्टी के गायकों ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया सम्मान समारोह के बाद देर रात तक बुंदेली भजन तमूरा भजन का लुफ्त उठाया कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी मनीष जैन के द्वारा किया गया कार्यक्रम की सराहना नगर एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811