Let’s travel together.

भारतीय युवा संसद के समापन सत्र में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम

0 437

उज्जैन से हेमेंद्रनाथ तिवारी

मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम विक्रम कीर्ति मन्दिर के सभाकक्ष में आयोजित भारतीय युवा संसद के समापन सत्र में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे अधिक आबादी युवा वर्ग की है। किसी भी क्षेत्र में क्रान्तिकारी परिवर्तन युवा ही लाते हैं। जो अपना रास्ता स्वयं बनाता है उसे युवा कहते हैं। धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक परिवर्तन में युवा की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। हमारे देश में लोकतंत्र आने के बाद संसद और विधानसभा तथा विधान परिषद बनाये गये। वर्तमान के लोकतंत्र में सबसे अधिक भागीदारी युवाओं की होनी चाहिये।


​श्री गौतम ने कहा कि नौजवानों का वर्तमान में राजनीति के प्रति निराशा का भाव है। बीते हुए समय का पश्चाताप, वर्तमान का तनाव और भविष्य का डर हमारे नौजवानों के मन में डाल दिया गया है। नौजवानों को लक्ष्य केन्द्रित बना दिया गया है। इस वजह से कई युवा डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। वर्तमान में हमें संवाद के माध्यम से मंथन करने की आवश्यकता है। लोकतंत्र को बचाने की जिम्मेदारी युवाओं के हाथ में है।


कार्यक्रम में विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिये इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी है। भारतीय युवा संसद के दौरान आयोजित किये गये सत्रों में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इनमें से अत्यन्त महत्वपूर्ण विषय पर्यावरण की संरक्षा है।
​वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व जूझ रहा है। हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिये, ताकि पर्यावरण और प्रकृति की रक्षा हो सके। वर्तमान में हमारे देश में लागू की गई नई शिक्षा नीति रोजगार से सीधे तौर पर जुड़ी है। उज्जैन में आयोजित किये गये भारतीय युवा संसद कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी और युवा आये हैं।


​मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस के प्रो.डॉ.गोपालकृष्ण शर्मा ने कहा कि संसद और विधानसभा आम जनता की आकांक्षाओं का दर्पण होती है। आगे चलकर युवाओं को ही हमारे देश को आगे ले जाना है, देश को संभालना है। संसद और लोकतंत्र विभिन्न संस्थाओं पर निर्भर करती है। लोकतंत्र को मजबूत करने में संस्थाओं को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
​समापन सत्र के अन्त में विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम ने विद्यार्थियों के विधानसभा से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर भी दिये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811