Let’s travel together.

अंजड़ में आवारा श्‍वान के कारण हुई दुर्घटना, पांच वर्षीय बालक के पैर की दो अंगुलियां कटीं

0 63

बड़वानी, अंजड़। अंजड़ के बड़वानी रोड पर एक बड़ा हादसा घटित हो गया। जिसमें आवारा कुत्तों की वजह से हुई सड़क दुघर्टना में बच्चे के पैर की दो अंगुलियां कट गई है। वहीं बाइक चालक पिता को और साथ बैठी छोटी बहन को मामूली चोंटे आई हैं।

मामला अंजड़ के बड़वानी रोड स्थित धनोरा बसाहट का है। जहां ग्राम पिपलुद से अपने दोनों बच्चों को लेकर अपनी पत्नी से मिलाने के लिए ग्राम मलनगांव लेकर जा रहे प्रकाश की बाइक के सामने अचानक दौड़कर एक कुत्ता आ गया। जिसमें यह तीनों रोड पर जा गिरे। जिसमें पांच वर्षीय रूद्र के पैर की दो अंगुलियां कट गई।

सभी सड़क पर गिर गए

वहीं हादसा इतना भयावह रूप से हुआ कि सभी रोड पर बेसुध होकर गिरे। जिसकी सूचना लगते ही इमरजेंसी एंबुलैंस के माध्यम से सभी को अंजड़ सिविल अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान पिता अपने बेटे की कटी ओर क्षतविक्षत हुई अंगुलियां हाथ में लेकर पहुंचा और रोते हुए कहा कि अब यह दो अंगुलियां बिल्कुल खत्म हो चुकी हैं। इसका जख्म अब बच्चे को जिंदगी भर झेलना पड़ेगा। वहीं डाक्टर जेपी पंडित द्वारा प्राथमिक इलाज कर बच्चे व पिता को बड़वानी जिला अस्पताल रैफर किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811