Let’s travel together.

श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा के सम्मान में संस्कार वैरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने निकाली आकर्षक रैली

0 61

 

शबरी के बेर खाते हुए श्रीराम की झांकी की गई प्रदर्षित

आशीष पाण्डेय सिलवानी जिला रायसेन

500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने के एतिहासिक समय के साक्षी देष की करोडो जनता रही। तथा देष वासियो ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। प्राण प्रतिष्ठा के पष्चात नगरो, शहरो, कस्वो में शोभायात्रा निकाली गई, मंदिरो में पूजा अर्चना कर दीप जलाए, भंडारा, रामायण, सुंदर काण्ड पाठ आयोजित किए गए,आतिषवाजी कर दीवाली भी मनाई। इसी कड़ी में नगर की शैक्षणिक संस्था संस्कार वैरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो ने हाथो में भगवा ध्वज थामें मंगलवार को दोपहर के समय नगर में रैली निकाली। जो कि बजरंग चौराहा, गांधी चौक, पुराना बस स्टेण्ड, षिवाजी नगर, से होती हुई तहसील तिराहा पहुंची, यहां पर रैली का समापन किया गया । संस्था संचालक दुर्गेष रघुवंषी ने बताया कि रैली में प्रदर्षित की गई झांकी में भगवान श्रीराम को शबरी के बेर खाते हुए दिखाया गया, सजाई गई एक अन्य झांकी में भगवान श्रीराम के भाई भरत को प्रजा के साथ वन में 14 साल का वनवास काट कर रहे भाई राम को मनाने वन मे जाते हुए दिखाया गया। रैली में शामिल स्कूली बच्चे जय श्रीराम का जयकरा लगा रहे थे। इसके पूर्व स्कूल परिसर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया,जहां पर कि प्रदर्षित की गई झांकी में शामिल श्रीराम, माता सीता आदि पात्रो की पूजा अर्चना की गई। रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे व षिक्षक, षिक्षिकाए शामिल हुए। रैली का नगर में अनेको स्थानो पर नागरिको ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स एसोसिएशन ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, शीघ्र निराकरण की उठाई मांग     |     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का उपवास और धरना     |     गैरतगंज में नवागत एसडीएम हर्षल चौधरी ने किसानों की सुनी समस्याएं     |     मंगोलिया से सांची लाए गए भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश     |     नाबालिग बालिका को प्रेम जाल में फंसाकर ब्लेकमेल कर 06 लाख रुपये हड़पे     |     साँची में चलाया गया जल गंगा संवर्धन अभियान      |     पर्यावरण दिवस पर दीवानगंज में स्वच्छता और पौधारोपण का संदेश     |     मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव और बादल छाए रहने से मूंग की फसल बीमारियों से ग्रसित      |     बारिश की आहट से खेतों में बढ़ी हलचल, धान की तैयारी में जुटे किसान     |     टोल वसूली जारी, लेकिन हाईवे पर जानलेवा गड्ढे: दीवानगंज से बालमपुर घाटी तक हादसों का खतरा बढ़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811