आशीष पाण्डेय सिलवानी जिला रायसेन
जमुनिया घाटी पर जो की सिलवानी गैरतगंज राजमार्ग 44 पर 5 किलोमीटर की घाट पर अंधे मोड़ पर लगातार महिने में एक से दो बार ट्रक पलटने का दौर जारी है। लेकिन प्रशासन ईश्वर कोई उचित कदम नहीं उठा पा रहा है जिसकी वजह है कि आए दिन 10 से 15 दिन के अंतराल से ही कोई ना कोई बाहर की गाड़ी इस मोड़ पर पलट जाती है। इसमें कई बार जनहानि भी हुई है। आज फिर लगभग दोपहर के 12:00 के करीब रतलाम से सिलवानी की ओर आ रही आयशर गाड़ी यूपी 37 टी 1767 पलट गई। जिससे जाने वाले ट्रक एवं गाड़ी के पलटने की वजह से घाटी पर एक तरफ पहाड़ एवं एक तरफ खाई की वजह से जाम की स्थिति बन गई। जो कि लगभग डेढ़ से 2 घंटे से लगा हुआ है। प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है गाड़ी को हटाने का कार्य किया जा रहा है ।