कार सेवको का हुआ सम्मान मनाई दीवाली
सुरेन्द्र जैन सांकरा निको
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मन्दिर निर्माण व प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर समूचा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा रहा कहीं बच्चियों ने रंगोली में सीतामाता ओर रामजी की आकृति उकेरी तो कहीं शोभयात्रा निकाली गई कहीं कार सेवको का सम्मान कर दीपावली मनाई गई।

मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही यहां मन्दिर परिसर में चरोदा की रहने वाली कुमारी छाया वर्मा,कुमारी फलेश्वरी पटेल,कुमारी कामनी वर्मा एवं कुमारी मुस्कान वर्मा ने मन्दिर के हाल में रंगोली से भगवान श्रीरामचन्द्र जी व सीता माता की जीवंत आकृति बनाई इस शानदार रंगोली ने भक्तों का मन मोह लिया मन्दिर जी मे रामकथा एवं दोपहर को शोभायात्रा निकाली गई वहीं हनुमान मंदिर थाना धरसीवा में भक्तों ने संध्याकाल भंडारे का आयोजन किया।
इधर सांकरा में जनपद सदस्य राजेश वर्मा नोहर वर्मा एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभयात्रा निकाली मन्दिरों में दीप प्रज्वलित किये गए और दिनभर धार्मिक आयोजन के बाद संध्याकाल अटल चोक में आतिशबाजी की गई।

पूर्व विधायक सहित 50 कार सेवको का हुआ सम्मान
सांकरा में भाजपा नेता लखविन्दर सिंह ने 1992 के कार सेवको का सम्मान कर जोरदार आतिशबाजी के साथ दीपावली मनाई।अयोध्या में मर्यादा पुरषोत्तम भगवान रामचन्द्र जी के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भाजपा नेता लखविन्दर सिंह ने सांकरा स्थित होटल में कार्यक्रम का आयोजन किया.1992 में बजरंग दल के अध्यक्ष रहते हुए 1500 कार्यकर्ताओ के साथ अयोध्या गए महेश पांडे ,पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल सहित लगभग 50 कारसेवकों का स्मृति चिन्ह व शाल श्रीफल से मुख्य अतिथि श्रीराम कथावाचक अशोक चतुर्वेदी के हाथों सम्मान किया गया.सम्मान समारोह के उपरांत परिसर में करीब घन्टाभर तक जोरदार आतिशबाजी कर दिवाली मनाई गई .कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता लखविन्दर सिंह की ओर से प्रशादी के रूप में भंडारा भी हुआ इसके पूर्व होटल दिलवाग में श्री रामकथा का भव्य आयोजन हुआ जिसमें कथा वाचक पंडित अशोक चतुर्वेदी ने संगीत के साथ श्रीराम कथा प्रस्तुत की