Let’s travel together.

भूसा चारा के बाहर जाने पर नहीं लगा प्रतिबंध, रेट बढ़ने से पशुपालक परेशानी में आए

0 618

-रोक नहीं लगने से धड़ल्ले से बाहर जा रहा है भूसा

– अभी सीजन में ही दाम एकाएक बढ़े तो पशुपालक चिंतित

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

जिले के कई क्षेत्रों में मवेशियों के लिए चारे का संकट बढ़ गया है। इस समय भूसा चारा पर जिले से बाहर जाने पर प्रतिबंध न लगने के कारण बड़ी मात्रा में भूसा बाहर जा रहा है। चारे की मांग दूसरे जिलों व बाहरी प्रदेशों में एकाएक बढ़ने से इसके दाम भी बढ़ गए हैं। यही कारण है कि मवेशियों के सामने सबसे बड़ी समस्या चारे की हो गई है। स्थिति यह है कि जिले से खुलेआम ट्रक व ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहन भूसा जिले सहित प्रदेशों में कारोबारियों द्वारा किया जा रहा है। इससे जिले के मवेशी पालकों के लिए भूसा का संकट पैदा हो गया है।

बाहर जाने पर अभी तक नहीं लगा प्रतिबंध-

पिछले कुछ सालों से जिला प्रशासन जिले से बाहर जाने वाले चारे पर प्रतिबंध लगा देता था लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने चारे पर प्रतिबंध नहीं लगाया है। गौरतलब है कि जिले में फसल कटने के बाद निकलने वाला भूसा चिमनी, और अन्य फैक्टरियों की भट्टियों के लिए शिवपुरी से बाहर जाता है। स्थानीय पशुपालकों का कहना है कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को यह समस्या बता दी गई है लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है।

रेट बढ़ने से पशु पालक परेशानी में आए-

कई पशुपालकों ने बताया कि बाहरी प्रदेश जिलों में एकाएक भूसे की डिमांड बढ़ने से दाम काफी बढ़ गए हैं। पशुपालकों का कहना है कि गर्मी के सीजन में जिले के लाखों दुधारू एवं पालतू पशुओं के लिए चारे की उपलब्धता का संकट पैदा होने के आसार हैं। क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा भूसे के निर्यात पर प्रतिबंध न लगाने से जिले के ग्रामीण क्षेत्र से प्रतिदिन दर्जनों ट्रक भूसा पड़ोसी राज्यों में ले जाया जा रहा है। जिससे भूसे के भाव दिनोदिन बढ़ते जा रहें है और चारे की उपलब्धता घटने से हजारों पशुपालक परेशान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811