Let’s travel together.

सिवनी में एक किमी लंबी बाइक रैली में दिखा अपार उत्साह

0 87

सिवनी। सियाराम…जयराम…जय…जय….राम.. का गगनचुम्बी जयघोष करते सनातन धर्मियों की बाइक रैली प्रभु श्रीराम का भगवा ध्वज लहराते हुए रविवार को शहर की सड़कों पर निकली। नगर की प्रमुख सड़कों से निकली करीब एक किमी लंबी बाइक रैली के दौरान शहरवासियों में अपार उत्साह देखने को मिला। हर तरफ अयोध्या के नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास दिखाई दे रहा है।

जिले के सभी मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। साथ ही नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, सड़कों को भगवा रंग के स्वागत द्वार, झंडों से सजाया गया है। शहर के ह्दय स्थल शुक्रवारी स्थित श्रीराम मंदिर, बालरूप हनुमान मंदिर, प्राचीन सिद्ध पीठ मठ मंदिर, माता दीवाला मंदिर, दुर्गा चौक मंदिर, महावीर मढ़िया शंकर मढ़िया, बस स्टैंड लक्ष्मी नारायण मंदिर, मरहाई माता मंदिर, बोरदई टेकरी स्थित महाकालेश्वर, पलारी टेकरी श्री शनि मंदिर, टैगोर वार्ड प्राचीन सूर्य मंदिर सहित जिले के सभी मंदिरों में 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशेष अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

21 जनवरी रविवार को जिला मुख्यालय में सकल हिन्दू समाज ने विशाल वाहन रैली निकाली। दोपहर 1 बजे बड़ा मिशन स्कूल मैदान से प्रारंभ हुई रैली में भगवा रंग की आकर्षक वेशभूषा में सजे युवतियां, महिलाएं व पुरूष बाइक में सवार होकर भगवान श्रीराम का भगवा ध्वज लहराते हुए शहर की सड़कों पर निकले। रैली के आगे चल रहे डीजे पर भगवान श्रीराम के भक्ति व भजनों की गूंजा से पूरे शहर का माहौल भक्तिमय हो गया।

बाइक रैली गणेश चौक, बरघाट नाका, काली चौक, गांधी चौक शुक्रवारी, कटंगी रोड, मठ मंदिर, छिंदवाड़ा चौक, नगर पालिका चौक, बस स्टैंड, सोमवारी चौक भैरोगंज, होमगार्ड चौक, ज्यारत नाका से पालीटेक्निक कालेज, बाहुबली चौक होकर बड़ा मिशन स्कूल मैदान पहुंचकर समाप्त हुई।करीब एक किमी लंबी बाइक रैली में बड़ी संख्या में श्री राम के भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811