Let’s travel together.

संतों की संगत से समस्याओं का समाधान होता है: श्री श्रवणानंद सरस्वती जी

0 146

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

श्रीमद् भागवत कथा भक्ति यज्ञ की शोभा यात्रा स्थानीय शामलाधीश प्यासी मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई विजयनगर पहुंची, कथा के प्रथम दिवस आनंद वृंदावन से पधारे परम पूज्य स्वामी अखंडानंद सरस्वती जी के परम कृपापात्र स्वामी श्री श्रवणानंद सरस्वती जी ने बताया कि समय परिवर्तित होता है तो समस्याओं को भी जन्म देता है और संसार में जिन समस्याओं का जन्म होता है उसका समाधान भी होता है। संसार की समस्त समस्याओं का समाधान परमात्मा के पास है या महात्मा के पास है देवर्षि नारद जैसे महापुरुष उस समय समाज के शुभचिंतकों में एक थे। यदि आधुनिक भाषा में कहा जाए तो निश्चित रूप से वे एक सर्वश्रेष्ठ पत्रकार थे ।

विश्व के यदि प्रथम पत्रकारों में किसी का नाम लिया जाए तो देवर्षि नारद जी है उन्होंने संसार, तीर्थ, समाज, परिवार की समस्याओं को देखा और खोज के लिए निकले किंतु उसका समाधान यदि किसी के पास मिला तो संतो के पास मिला। संतों ने ही उसका समाधन दिया और उस समाधान का नाम है सत्संग, ज्ञान यज्ञ । ज्ञान यज्ञ ही हर समस्या का समाधान है , पतित से पतित व्यक्ति भी परमात्मा को प्राप्त कर सकता है उसका अधिकार है परमात्मा से मिलना। गोकर्ण जी महाराज ने धुंधकारी जैसे प्रतीत को भी परमात्मा से मिला दिया सत्संग के माध्यम से ज्ञान यज्ञ के माध्यम से। पुरुषार्थ करने के बाद भी कई बार व्यक्ति को समस्या का समाधान नहीं मिल पाता है वह भी समाधान सत्संग ही था, व्यक्ति के जीवन में सत्संग मिलता है तो निश्चित रूप से उसका उद्धार होता है दुख से छुटकारा होता है। परमात्मा की शरण जाने के बाद भी समस्याएं आती रहेगी किंतु संतों से उसका समाधान होता रहेगा यह राजर्षि परीक्षित के चरित्र से सीखने लायक है कभी भी प्रमाद युक्त मत बनो , प्रमाद ही मृत्यु है और यदि कोई अपराध हो भी जाए तो खड़े होकर के चलना, सीखो उसका भी समाधान मिलेगा। हार कर मत बैठो जो हार जाता है वो हरि तक कभी नही पहुंचता है, और जो नहीं हारता है उसका हाथ हरि पकड़ करके चलता है। सदा बढ़ते रहो यही मानव जीवन का लक्ष्य है,और यही भागवत सिखाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माटी से गढ़े जाएंगे गणेश, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     पंचायतों की प्लानिंग से लेकर विकास कार्यों तक, अब जिम्मेदारों को मिलेगा तकनीकी प्रशिक्षण     |     विश्व हिंदू परिषद का 62वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न     |     25 सितंबर को रिलीज़ हो रही फिल्म “ओए चिल मार “की कास्ट नेभोपाल में किया फिल्म का प्रमोशन     |     प्रो. विमलेन्द्र कुमार साँची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय के नए कुलगुरु नियुक्त     |     अंजान व्यक्ति को हॉटस्पॉट देना पड़ सकता है भारी कुछ मिनटों की मदद डिजिटल सुरक्षा के लिए न बन जाए बड़ा खतरा     |     नकली न्यूजपेपर कटिंग बनाना व फैलाना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत गंभीर अपराध     |     स्टेयरिंग फेल होने से पलटी यात्री बस, 8 लोग घायल     |     वरिष्ठ व्यापारी एवं जैन समाज के अध्यक्ष टेकचंद जैन का निधन, नगर में शोक     |     शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811