Let’s travel together.

खेलो से युवाओं के जीवन मे अनुशासन व नेतृत्व क्षमता का होता है विकास

0 381

– विधायक कप के पुरस्कार वितरण के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपने उदबोधन में कहा

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री शयशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश मे विधानसभा स्तर पर विधायक कप का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम मे शिवपुरी में विधायक कप 06 दिवसीय फुटबॉल लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालक एवं बालिका वर्ग में प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला तात्याटोपे खेल प्रांगण पोलोग्राउंड में आयोजित किया गया। फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में आयशर अकादमी ने जीत दर्ज की। बालक वर्ग में डी.एस.वाय.डब्ल्यू. ने पेनाल्टी शूट आउट मैं बापू अकादमी को 3-2 से हराया। बालिका वर्ग में कु. कृष्णा रावत को गोल्डन बूट का खिताब मिला।
फाइनल मुकाबले के पुरुस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मैडल से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रहलाद भारती ने कहा कि खेल अनुशासन सिखाता है।
बालक वर्ग में बेस्ट गोलकीपर श्री रविन्द्र रावत, बेस्ट डिफेण्डर कुणाल पाराशर, बेस्ट स्कोरर भरत जाटव एवं सद्दाम खान बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट रहे। इस अवसर पर शिवपुरी कलेक्टर अक्षय सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल, एडीएम उमेश शुक्ल, जिला खेल अधिकारी के.के. खरे , फिजिकल कॉलेज शिवपुरी के प्राचार्य श्री जगदीश मकवाना सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ियों सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811