Let’s travel together.

नशे के सौदागरों के खिलाफ जारी, पुलिस की कार्यवाही,दो तस्कर गांजा व वाहन सहित तस्करी करते गिरफ्तार

0 119

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है पुलिस ने बुधवार को अलग अलग स्थानों से गांजा तस्करी करते दो तस्करों को वाहन समेत गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना धरसीवा पुलिस की संयुक्त टीम ने धनेली अंडर ब्रीज के नीचे चारपहिया वाहन क्रमांक सीजी/04/एचजेड/4676 में गांजा परिवहन करते आरोपी दीनदयाल साहू उर्फ दीनू पिता श्रीनारायण प्रसाद साहू उम्र 24 साल निवासी ग्राम करूहानार थाना लोरमी जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05 किलो 356 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त चारपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 4,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना धरसंीवा में अपराध क्रमांक 25/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


इसी प्रकार एण्टी क्राइम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत बंजारी नगर रावाभांठा स्थित शनि मंदिर के पास गांजा के साथ आरोपी मेहताब उर्फ नीलू खान पिता स्व. लाल बाबू खान उम्र 20 साल निवासी बंजारी नगर रावांभाठा थाना खमतराई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 700 ग्राम गांजा कीमती लगभग 17,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया अपना 108वां स्थापना दिवस, उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल हुए शामिल     |     रीवा रिवर फ्रंट को देश में प्रथम स्थान: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन और आभार व्यक्त     |     आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा भिण्ड का जिला अस्पताल: उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मांढर में मातर महोत्सव में शामिल हुए नितिन गौरीशंकर अग्रवाल     |     IDBI बैंक चरोदा धोखाधड़ी मामला: पीड़ितों को राशि वापसी शुरू, श्रेय को लेकर सियासत तेज     |     दादागिरी पड़ी भारी, दो युवक गिरफ्तार     |     60 प्रतिशत कैडर नियुक्ति का लाभ दिलाने की मांग, सहकारी कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन     |     तीर्थधाम ज्ञानोदय मंदिर  में भगवान महावीर का निर्वाणोत्सव हर्षोल्लास से मनाया     |     हाईवे-18 पर भूसे का खुला खेल, ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा; जिले में चारे का संकट गहराने की आशंका     |     9 महीने से फैक्ट्री चौराहे दीवानगंज पर लावारिस पड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार, जिम्मेदार बेखबर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811