Let’s travel together.

आबकारी विभाग द्वारा वर्ष 2005-06 के प्रकरण में एक लाख 73 हजार 461 रू बकाया राशि वसूल  

0 169

रायसेन।आबकारी आयुक्त राजीव चंद्र दुबे और कलेक्टर रायसेन अरविंद कुमार दुबे के निर्देशन में प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी दीपम् रायचूरा की टीम ने बकाया वसूली के वर्ष 2005-06 के एक और प्रकरण में एक लाख 73 हजार 461 रू बकाया राशि वसूल कर प्रकरण में सम्पूर्ण बकाया राशि जमा करा ली है।
बेगमगंज वृत्त के आबकारी बकायादार श्री रामस्वरूप मेहरा आ0 श्री सूरत सिंह मेहरा लायसेंसी देशी मदिरा दुकान सांईखेड़ा एवं विदेशी मदिरा दुकान बम्होरी के ऊपर वर्ष 2005 से बकाया राशि एक लाख 73 हजार 461 रू की वसूली संस्थित थी। दिनांक 31 मार्च 2022 को सहायक आबकारी आयुक्त श्री रायचुरा के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने बकाया वसूली हेतु संयुक्त प्रयास किया जिसमें श्री रामस्वरूप मेहरा की बकाया राशि 1,73,461 रू का ई-चालानों के माध्यम से शासन मद में जमा कराया गया है। इस वसूली से प्रकरण में समस्त बकाया राशि 1,73,461 रू जमा हो चुके हैं ।
उल्लेखनीय है कि जिले में वर्ष 2020 से 31 मार्च 2022 तक श्री शैलेन्द्र उपाध्याय पर वर्ष 2004-05 से बकाया राशि 3,74,622 रू, श्री अभिषेक नायक से 60000 रू, श्री लखल पटेल से 6,55,123 रू, हीरालाल धाकड़ से 334187 रू एवं श्री रामस्वरूप मेहरा से 1,73,461 रू की संपूर्ण वसूली की है। इस प्रकार जिले में संस्थित बकाया प्रकरणों में से 05 प्रकरणों में कुल बकाया राशि 15,97,393 रू की संपूर्ण वसूली के साथ समाप्त किए जा चुके हैं। आबकारी विभाग जिला रायसेन द्वारा वर्ष 2021-22 अंत तक बकाया की कुल वसूली राशि 4,88,500 रू बकाया मद में जमा कराए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811