Let’s travel together.

रायसेन की बेटियों ने हॉकी में रचा इतिहास  

0 208

रायसेन। यह सप्ताह रायसेन की बेटियों के नाम रहा। खेल और युवा कल्याण विभाग रायसेन द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर मंडीदीप की खिलाड़ी कु. रेनू यादव उदयपुर (राजस्थान) में 27 मार्च को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला हाँकी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं। फीडर सेंटर की पूर्व खिलाड़ी कु. श्वेता डागोर ने हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला अंतर विभागीय हॉकी चैंपियनशिप 30 मार्च 2022 दिल्ली में कांस्य पदक विजेता भारतीय पुलिस टीम का प्रतिनिधित्व किया।


इसी प्रकार बालिका वर्ग की एक ओर धुरंधर खिलाड़ी कु. सोनिया कुमरे ने खेलो इंडिया न्-21 राष्ट्रीय लीग हॉकी चैम्पियनशिप 3 स्टेज (अंतिम चरण) 30 मार्च 2022 लखनऊ में कांस्य पदक विजेता मध्य प्रदेश महिला एकेडमी की टीम का प्रतिनिधित्व किया। जिले की बेटियों की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियों पर कलेक्टर श्री अरविंद कुमार दुबे, जिला पुलिस अधीक्षक श्री विकाश कुमार शहवाल, जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी ने तीनों खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षक श्री प्रह्लाद राठौर को बधाई एंव शुभकामनाएँ दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |     एक महीने से बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,का घेराव कर हाईवे पर लगाया जाम     |     नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम     |     बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811