Let’s travel together.

मोहाली में टीम इंडिया जीत तो गई लेकिन रोहित शर्मा के सामने सबसे बड़ा सवाल- किसे करें बाहर?

0 72

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. इस सीरीज का पहला मैच मोहाली में खेला गया था जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी. इसी के साथ भारत इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अब टीम इंडिया की नजरें सीरीज अपने नाम करने पर हैं और कप्तान रोहित शर्मा चाहेंगे कि इंदौर में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में ही टीम इंडिया सीरीज अपने नाम करे. लेकिन इस मैच से पहले रोहित शर्मा के सामने एक टेंशन है. इस मैच में रोहित को एक बदलाव करना ही पड़ेगा और रोहित के सामने यही सवाल है कि वह किसे बाहर करें.

इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे मैच में टीम इंडिया में एक बदलाव इसलिए तय है क्योंकि इस मैच में विराट कोहली की वापसी होगी. वह पहला मैच नहीं खेले थे क्योंकि उनकी बेटी वामिका का बर्थडे था, लेकिन कोहली अब टीम के साथ जुड़ गए हैं और उनका दूसरे टी20 मैच में खेलना तय है.

कोहली ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 मैच साल 2022 में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के रूप में खेला था. इसके बाद वह और रोहित टी20 से ब्रेक पर थे. रोहित और कोहली ने हालांकि अपने आप को इसी साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध बताया है और संभवतः इसी कारण इन दोनों को अफगानिस्तान सीरीज में चुना गया है. ये सीरीज वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी20 सीरीज है और ऐसे में कोहली का खेलना तय है. अब सवाल ये है कि रोहित किसे बाहर करेंगे. कोहली के आने से गाज किसी पर गिर सकती है तो वह हैं तिलक वर्मा. वह पिछले मैच में नंबर-3 पर खेले थे. उनका प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था. इसलिए बहुत संभावना है कि रोहित, कोहली को खिलाने के लिए तिलक को बाहर करें.

इसके अलावा रोहित एक और बदलाव कर सकते हैं. पिछले मैच में यशस्वी जायसवाल की जगह शुभमन गिल को मौका मिला था. जायसवाल को ग्रोइन में समस्या हो गई थी और इसी कारण वह खेले नहीं थे. उनकी जगह फिर गिल को मौका मिला था. दूसरे मैच में अगर जायसवाल फिट रहते हैं तो गिल को बाहर जाना पड़ सकता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी निलंबित     |      मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811