रिपोर्ट जे डी गोलानी नासागिर सोहागपुर
सोहागपुर जिला नर्मदापुरम में गुरुनानक जयंती स्टेशन रोड स्थित सिंधी गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर बच्चो और महिलाओं की आयोजित प्रतियोगिताओं घर सजाओ, रक्तदान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के पुरुस्कार वितरण समारोह किया। जिसमेअतिथि के रूप में सोहागपुर सिंधी समाज की वरिष्ठ महिलाएं मंचासीन रही और पुरुस्कार वितरण किया।इस अवसर पर गुरु लंगर का आयोजन भी किया गया।

सोहागपुर की रचनात्मक संस्था”ग्रीन इंडियन आर्मी” जिला ने कार्तिक पूर्णिमा देव दीपावली और
गुरुनानक देव अवतरण दिवस प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर सिंधी गुरुद्वारा के सामने के फलदार पौधे का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर दिलीप चंदानी मनोज गोलानी, मनोज मंगलानी अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

पर्व पर एक पौधा रेवाबनखेड़ी रोड स्थित श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल परिसर में भी अमरूद का पौधा रोपण किया गया।
इस दौरान नारायण दास छाबड़िया (पप्पू भैया), दयाराम छावड़िया जी,जमील खान जी,बलवीर पवार जी, जी, ज्ञानी सुरेंद्र सिंह जी, ग्रीन इंडियन आर्मी के संयोजक प्रियांशु धारसे जी,सुनील साहू जी,रमेश नैनानी आदि उपस्थित रहे।