Let’s travel together.

25 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट, आ गया मुहूर्त

131

उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट कब खुलेंगे, इसका ऐलान हो गया है. शनिवार को महाशिवरात्रि पर उखीमठ में परंपरागत पूजा-अर्चना के बाद पंचांग की गणना के बाद केदारनाथ मंदिर के कपाट खोलने को लेकर मुहूर्त निश्चित किया गया.

इस साल केदारनाथ मंदिर के कपाट मेघ लग्न में खुलेंगे.

मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे. जानकारी के अनुसार केदारनाथ मंदिर के कपाट 25 अप्रैल को मेघ लग्न में सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे. केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही बाबा दरबार में श्रद्धालुओं की उस्थिति शुरू हो जाएगी.

केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने से पहले निभाई जाने वाली परंपराएं, अनुष्ठान चार दिन पहले यानी 21 अप्रैल से ही शुरू हो जाएंगे. बताया जाता है कि 21 अप्रैल को डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओमकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ के लिए रवाना होगी.

बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा 24 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी. पैदल डोली यात्रा के ओमकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ से केदारनाथ पहुंचने के बाद अगले दिन मंदिर के कपाट खोलने के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा. धार्मिक अनुष्ठान के बाद सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे.

27 अक्टूबर को बंद हुए थे मंदिर के कपाट

गौरतलब है कि केदारनाथ मंदिर के कपाट भैया दूज के अवसर पर विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए थे. सेना की मराठा रेजीमेंट के बैंड ने भक्तिमय प्रस्तुति दी थी. केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद वहां से डोली ऊखीमठ के ओमकारेश्वर मंदिर के लिए रवाना हुई थी. डोली को ओमकारेश्वर मंदिर के शीतकालीन पूजा गद्दी स्थल पर 29 अक्टूबर को विराजमान किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811