Let’s travel together.

सीएम यादव ने स्कूल बच्चों के साथ किया योग, कहा- आज 100 साल बाद स्वामीविवेकानंद की घोषणा हुई सच साबित

0 107

 भोपाल। मध्य प्रदेश में आज राज्य स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन ‘युवा दिवस’ के मौके पर राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर में स्थित सुभाष विद्यालय में सुबह 9 बजे इसका आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। इसके अलाव प्रदेश के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, आश्रम शालाओं और ग्राम पंचायतों में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम व स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित प्रेरणादायक शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं स्वैच्छिक रूप से शामिल हुए। प्राथमिक शाला में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चे सूर्य नमस्कार करने में शामिल नहीं किया गया, लेकिन वे दर्शक के रूप में उपस्थित रहने की अनुमती थी।

शासकीय सुभाष एक्सीलेन्स स्कूल पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस युवा दिवस की सभी को बधाई। भारत विश्व के युवा देशों में एक है। 100 साल पहले स्वामीविवेकानंद की घोषणा आज सही साबित हो रही है। आज हम चंद्रयान से अपनी साख दुनिया में बना रहे है, रक्षा ,खेल, मैदान हो या आर्थिक क्षेत्र हो, हम सभी जगह अपनी पहचान बना रहे है। पीएम मोदी ऐसी शख्सियत है जो देश को इन ऊंचाइयों तक ले जा रहे है। कठिन काल में भी स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवन को ऐसे बनाया जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक बना।

आगे उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि आज इस खास मौके पर हमने दो लक्ष्यों की प्राप्ति की है। आज हम योग दिवस के माध्यम से योग कर रहे है। वही स्वामी विवेकानंद जयंती को युवा दिवस मना रहे है। हम स्वामी विवेकानंद आदर्शों पर चलते हुए न सिर्फ प्रदेश बल्कि देश के विकास में भागीदार बने। हम कामना करते है कि आदर्शों पर चलते हुए हम मध्यप्रदेश देश में नम्बर बने। कई विविधताओं वाला हमारा प्रदेश है, कई चुनौतियां भी है, हम इन्ही के साथ आगे बढ़ेंगे। इस दौरान सांसद प्रज्ञा ठाकुर, मंत्री कृष्णा गौर, मंत्री राकेश सिंग, राज्य मंत्री लखन पटेल, विधायक भगवान दास सबनानी मौजूद रहे। जिसके बाद सीएम सहित मंच पर मौजूद मंत्री, विधायकों ने सूर्य नमस्कार किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित     |     बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान जारी, राहत शिविरों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित     |     काठाडीह में 12 घंटे से लगातार रेस्क्यू अभियान, तहसीलदार ने स्वयं ट्रैक्टर से पहुंचकर परिवार को सुरक्षित निकाला     |     आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     डॉ. ए सी अग्रवाल ने किया श्रम सैनिकों का सम्मान     |     बम्होरी में युवा कांग्रेस ने मनाई डॉ. मनमोहन सिंह  की जयंती     |     क्षमा से निर्मल होते हैं अंतरंग के परिणाम : मुनि श्री अभय सागर     |     बंदरों के आतंक से तीन गांवों में दहशत, छतों पर जाना हुआ मुश्किल     |     आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में हुआ  महिलाओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान     |     सहकारी बैंक 28 से 30 सितंबर तक खुले रहेंगे, हड़ताल से रहेंगे बाहर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811