Let’s travel together.

चिटफंड कंपनी बीएनपी इंडिया इंश्योरेंस एण्ड इन्वेस्टमेंट इंडिया लिमिटेड की संपत्ति होगी कुर्क

0 149

जिला दण्डाधिकारी सौरभ कुमार ने जारी किया अंतःकालीन आदेश

सुरेन्द्र जैन रायपुर

चिटफंड कंपनी बीएनपी इंडिया इंश्योरेंस एण्ड इन्वेस्टमेंट इंडिया लिमिटेड की संपत्ति जल्द ही कुर्क की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी और कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने इस संबंध में अंतःकालीन आदेश भी जारी कर दिया है। चिटफंड कंपनी की रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के ग्राम छछानपैरी स्थित भूमि और रायपुर शहर के टिकरापारा में स्थित साढ़े 12 हजार वर्गफीट हाॅल को कुर्क किया जाएगा। जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी अंतःकालीन आदेश को आत्यंतिक करने प्रकरण विशेष न्यायधीश जिला न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

जिला दण्डाधिकारी न्यायालय से पारित आदेश के अनुसार चिटफंड कंपनी बीएनपी इंडिया इंश्योरेंस एण्ड इन्वेस्टमेंट इंडिया लिमिटेड की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत की जाएगी। इस प्रकरण में कंपनी के डायरेक्टर राघवेन्द्र सिंह नरवरिया और श्री दयानंद लोधी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है साथ ही प्रकरण में पांच अन्य आरोपी फरार घोषित किए गए है जिनकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है। इन सभी के विरूद्ध निवेशकों द्वारा शिकायत किए जाने पर गरियाबंद जिले के इंदा गांव थाने में विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

प्रकरण में पुलिस विवेचना के बाद मिले प्रतिवेदन, दस्तावेज साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का सूक्ष्म अध्ययन किया गया है। चिटफंड कंपनी बीएनपी इंडिया इंश्योरेंस एण्ड इन्वेस्टमेंट इंडिया लिमिटेड के संचालकों द्वारा आम जनता को अपनी कंपनी की लोक लुभावनी योजना बताकर लोगों से रूपये जमा कर धोखाधड़ी की गई है। निवेशकों को कंपनी और संचालकों द्वारा अधिक ब्याज देने, कम समय में धन दुगुना करने का झांसा देकर निवेशकों की जमा राशि वापस नहीं करते हुए बेईमानी पूर्वक गमन किया गया है और इस राशि से अन्य स्थानों पर संपत्ति क्रय की गई है। रायपुर जिले के अभनपुर तहसील में ग्राम छछानपैरी में 9.14 हेक्टेयर जमीन और रायपुर शहर के टिकरापारा में साढ़े 12 हजार वर्ग फीट से अधिक सुपर बिल्डअप क्षेत्रफल के हाॅल की पहचान कंपनी के संपत्ति के रूप में की गई है। निक्षेपकों से प्राप्त धनराशि से यह संपत्ति खरीदने के बाद कंपनी के संचालकों ने उसे अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। कंपनी की इन दोनों संपत्तियों का वर्तमान बाजार भाव मूल्यांकन 6 करोड़ 31 लाख 96 हजार 813 रूपये किया गया है। छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितो का संरक्षण अधिनियम 2005 के प्रावधानों एवं ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन पाबंदी स्कीम अधिनियम 1978 के प्रावधानों के तहत इस संपत्ति को कुर्क करने के लिए अंतःकालीन आदेश जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |     गेहूं खरीदी अनिमितताओं को लेकर किसानों मे रोष, किसान जागृति संगठन ने ज्ञापन सौपा     |     भोपाल मार्ग पर टला बड़ा हादसा, शक्ति ट्रेवल्स की बस में लगी आग     |     पीएम श्री स्कूल के छात्रों ने रचा इतिहास, राज साहू और रेशमा खान बने टॉपर     |     अमृत सरोवर बना शराबियों का अड्डा, असामाजिक तत्वों ने तोड़ी पंचायत की कुर्सियां ग्रामीणों में भारी आक्रोश     |     अक्षय तृतीया पर बाजारों में रौनक, गुड्डा-गुड़िया से लेकर शादी सामग्री की जमकर हुई बिक्री     |     दीवानगंज–देहरी पूछी के पहाड़ों में धधकती आग, जंगल की ओर बढ़ा खतरा , एक महीने में सातवीं घटना, फायर ब्रिगेड न होने से हालात बेकाबू     |     लू के थपेड़े चिलचिलाती धूप के बीच दर्जनों आदिवासी परिवारों को किया बेघर     |     धूमधाम से मनाया गया परशुराम प्रकटोत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनेगी केवट जयंती      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811