Let’s travel together.

प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर भाई और जीजा के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड

0 112

 पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना के ग्राम सुडौर में हाल ही में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुडौर में हुये अंधे हत्याकांड का महज 48 घंटो में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के द्वारा एक लड़की की पर्सनल फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। काफी समझाने के बाद भी जब मृतक नही माना तो लड़की के भाई एवं जीजा के द्वारा उसे बुलाकर पहले तो उसके साथ मरपीट की फिर सिर में पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी।

Panna Crime News: इस सनसनीखेज मामले के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिक भाई और जीजा 22 साल के रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक घड़ी जप्त की है। बता दें की विगत दिनांक 8 जनवरी 2024 को उमेही नाला स्टाप डेम के नीचे पानी में 20 साल के हर्षित सिंह राजपूत निवासी मंझगवा शेख की संदिग्ध अवास्था में लाश मिली थी जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी और महज 48 घंटो में मामले का खुलासा किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     मध्यप्रदेश के 100 जांबाज पुलिसकर्मियों का होगा सम्मान, उमरावगंज थाना प्रभारी वीरेंद्र विश्वकर्मा भी होंगे सम्मानित     |     भोजपुर विधानसभा में अब नेताओं की सरकारी जमीन पर नजर     |     रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार      |     रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811