Let’s travel together.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाकाल मंदिर से अयोध्या भेजे जाएंगे 05 लाख लड्डू

0 244

भोपाल। प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। देशभर में इसके लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं और हर कोई इस ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है। विभिन्न जगहों से प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए विशेष सामग्रियां अयोध्या पहुंचाई जा रही हैं। इसी सिलसिले में उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर की ओर से 05 लाख लड्डू अयोध्या भेजे जाएंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उज्जैन दक्षिण से विधायक डा. मोहन यादव ने स्वयं इस बात की जानकारी दी।

यहां पर यह बता दें कि कुछ दिन पहले तिरुपति बालाजी मंदिर के ‘तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD)’ बोर्ड ने इस समारोह के लिए 01 लाख लड्डू भेजने की घोषणा की थी। तिरुपति बालाजी मंदिर में प्रसाद के रूप में इन लड्डुओं का भोग लगाया जाता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

डरे-सहमे भटक रहे 13 वर्षीय बालक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया     |     पंचायत भवन पलोहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित     |     सरकारी जमीन पर कब्जे का खामियाजा,15–20 परिवार तीन माह से जलभराव में रहने को मजबूर     |     संदिग्ध हड्डियों से भरा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, बजरंग दल ने जांच की मांग, विदिशा से भोपाल जा रहा था ट्रक     |     नरखेड़ा में आज से सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा, भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ     |     महालक्ष्मी व्रत पर महिलाओं ने की पूजा-अर्चना, मिट्टी के हाथी पर विराजमान महालक्ष्मी की प्रतिमाओं की हुई पूजा     |     पुलिया के नीचे जा गिरा ईंटों से भरा 407 वाहन, बाल-बाल बचा चालक     |     12 घंटे के भीतर अपहरण की कड़ी सुलझी,रायपुर से मिर्जापुर तक पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 03 आरोपी हिरासत में     |     स्वच्छता ही स्वस्थ और सशक्त समाज की बुनियाद-नितिन अग्रवाल      |     ग्राम पंचायत धरसींवा में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ के तहत औऱ ग्राम सभा एवं  सम्मान समारोह का आयोजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811