Let’s travel together.

भव्य श्रीराम मंदिर कार्यक्रम से पहले CISF ने संभाला अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा का जिम्मा, तैनात होंगे 150 से ज्यादा सशस्त्र कमांडो

0 58

Ayodhya News: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (Central Industrial Security Force) ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ram Mandir Pran Pratistha ceremony on January 22) से कुछ दिन पहले बुधवार को 150 से अधिक कर्मियों की तैनाती के साथ अयोध्या हवाई अड्डे (Ayodhya airport) की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। सीआईएसएफ के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (Maharishi Valmiki International Airport), अयोध्याधाम केंद्रीय बल के विशेष विमानन सुरक्षा समूह (Aviation Security Group) के पहरे में आने वाला देश का 68वां नागरिक हवाई अड्डा टर्मिनल है। प्रवक्ता ने कहा कि सीआईएसएफ ( (Central Industrial Security Force)) दस्ते को सेवा में तैनात करने के लिए बुधवार को हवाई अड्डे (airport) पर एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर एयरलाइन ऑपरेटर और विभिन्न हितधारकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। प्रवक्ता ने कहा कि सीआईएसएफ हवाई अड्डे (CISF Airport) को लगातार सुरक्षा कवरेज प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

CISF हवाई अड्डे पर आतंकवाद रोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों से सुरक्षा प्रदान करेगा
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीआईएसएफ हवाई अड्डे पर आतंकवाद रोधी और विध्वंसकारी गतिविधियों से सुरक्षा प्रदान करेगा। इस हवाई अड्डे का उद्घाटन पिछले साल 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ कर्मी यात्रियों की जामातलाशी लेंगे, उनके सामान की जांच करेंगे और परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। अयोध्या हवाई अड्डे की सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय द्वारा उप कमांडेंट-रैंक के अधिकारी की कमान के तहत 150 से अधिक सीआईएसएफ कर्मियों की एक सशस्त्र टुकड़ी को मंजूरी दी गई है। एक न्यूज एजेंसी ने पिछले साल खबर दी थी कि अयोध्या में नये हवाई अड्डा को खतरा की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को दी जाएगी।

हवाई अड्डे की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी: ज्योतिरादित्य सिंधिया
बताया जा रहा है कि केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की समीक्षा में हवाई अड्डे के लिए सीआईएसएफ द्वारा प्रदान किए गए पेशेवर सुरक्षा कवर की सिफारिश की गई। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पिछले साल कहा था कि हवाई अड्डे की क्षमता धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। सिंधिया ने संवाददाताओं से कहा था कि पहले चरण में हवाई अड्डा 65,000 वर्ग फीट में फैला होगा। इसकी क्षमता हर घंटे 2 से 3 उड़ानें संभालने की होगी। 2,200 मीटर का रनवे बनाने का काम चल रहा है। इसका मतलब है कि बोइंग 737 और एयरबस 319 और 320 हवाई अड्डे पर उतर सकेंगे। शुरुआत में, आठ विमानों के लिए एक हवाई अड्डा एप्रन (विमानों के ठहरने का स्थल) होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811