स्वामी विवेकानंद की 161 वी जयंती युवा दिवस पर बरेली विद्युत कंपनी द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित
यशवन्त सराठे बरेली रायसेन
कार्यालय, उपमहाप्रबंधक (संवा/संधा.) संभाग म.प्र. मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, बरेली द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती युवा दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन आयोजित किया जा रहा है ।म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि., संभाग बरेली के तत्वाधान में दिनांक 12 जनवरी युवा दिवस पर युग परिवर्तक राष्ट्रवादिता के आधार स्तंभ सभी के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की 161 वी जंयती के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे मुख्य अतिथि नरेन्द्र शिवाजी पटेल राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विशिष्ट अतिथि हेमंत चौधरी पंचायत अध्यक्ष, बरेली अध्यक्ष राजन कुमार मिश्रा, (उपमहाप्रबंधक संभाग, बरेली) होगे।
कार्यक्रमदिनांक 12 जनवरी 2024, दिन शुक्रवार, समय प्रातः 10:30 बजे कार्यालय उपमहाप्रबंधक (सं.सं.) संभाग बरेली (टीम पहल के सामने) होगा।