Let’s travel together.

पीएम मोदी ने ग्लोबल ट्रेड शो का किया उद्घाटन, कुल 20 देश कर रहे शिरकत

0 79

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की पूर्व-संध्या पर मंगलवार को ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी-2024′ का उद्घाटन किया। यह वैश्विक प्रदर्शनी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हेलीपैड ग्राउंड प्रदर्शनी केंद्र के कई हॉल में लगाई गई है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब दो लाख वर्ग मीटर है। प्रदर्शनी में कुल 20 देश शिरकत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई है। इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को करेंगे।

प्रदर्शनी में लगे कई स्टाल 
प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रदर्शनी में लगे कई स्टाल को देखा। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य अतिथियों का स्वागत करने के लिए स्थानीय कॉलेजों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसमें शोध क्षेत्र से जुड़े करीब 1,000 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें कुल 13 हॉल हैं जो ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे 13 अलग-अलग विषयों पर केंद्रित हैं।

जनता के लिए दो दिन खुलेगी प्रदर्शनी 
प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण, एमएसएमई विकास, नई प्रौद्योगिकी, हरित और स्मार्ट बुनियादी ढांचे और टिकाऊ ऊर्जा पर खास ध्यान दिया गया है। प्रदर्शनी बुधवार और बृहस्पतिवार को कारोबारों के लिए खुला रहेगी जबकि आम जनता के लिए यह उसके बाद दो दिन खुलेगी।

प्रदर्शनी में मिलेगी यह जानकारी 
इस प्रदर्शनी में ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, एस्टोनिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड, रूस, रवांडा, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम अपने उद्योगों के बारे में जानकारी देंगे। इसके पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशक सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘महात्मा गांधी मंदिर’ में मोजाम्बिक, तिमोर एवं तिमोर-लेस्ते के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कई वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ भी बैठक की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

​रायसेन नगरपालिका के ढोल बजाओ अभियान पर फूटा स्थानीय लोगों का      |     सेवा संकल्प अभियान में आयोजित हुआ सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम     |     उप मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     दशहरा पर्व को भव्यता से मनाने को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक संपन्न,विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा     |     जनसेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. बीडी यादव सम्मानित     |     सेवा संकल्प अभियान- ‘आँगन उत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए विधायक अनुज शर्मा     |     स्व. मथुरा मोहन श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में शास्त्रीय गायन की स्वरांजलि     |     ई-टोकन व्यवस्था में सुधार और पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक     |     टेकापार खोड़ी डेम का निर्माण अधूरा, किसानों को सिंचाई सुविधा का इंतजार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811