Let’s travel together.

देवास में 20 दिन बाद भी खत्म नहीं हुई समस्या, आफलाइन प्रक्रिया भी नहीं आ रही काम

0 150

वास। नगर निगम के राजस्व संबंधी अधिकांश कामों के लिए बने ई नगर पालिका पोर्टल पर साइबर अटैक होने के बाद से देवास सहित प्रदेशभर के नगरीय निकायों में परेशानियां आ रही हैं। एक ओर तो नगर निगम की आर्थिक स्थिति पहले ही खराब है और दूसरी तरफ आनलाइन टैक्स कलेक्शन नहीं होने से यह परेशानी बढ़ गई है। हालांकि देवास नगर निगम ने अब सभी करों को आफलाइन भरने के लिए रसीद व्यवस्था शुरू की है लेकिन लोग इस प्रक्रिया में आनलाइन जितनी रूचि नहीं लेते।

नगर निगम से मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 दिन पहले से हैकर्स ने ई नगर पालिका पोर्टल को हैक कर लिया था। इसके बाद से ही यह पोर्टल बंद है और नगरीय निकायों के काम प्रभावित हुए हैं।

महापौर गीता अग्रवाल ने बताया कि यह समस्या भोपाल नगर निगम को छोड़कर पूरे प्रदेश में ही आ रही है। प्रदेशभर के नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद और नगर पंचायतों में ई नगर पालिका पोर्टल के माध्यम से ही आनलाइन काम किए जाते हैं। इन कामों में राजस्व संग्रह और नामांतरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल हैं।

ऑनलाइन नामांतरण नहीं हो रहा

निगमायुक्त रजनीश कसेरा ने बताया कि पोर्टल बंद होने से आनलाइन नामांतरण नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा आनलाइन रेवेन्यू रसीदें नहीं बन पा रही है। समस्या से निबटने के लिए आफलाइन रसीद के आदेश जारी हो गए हैं लेकिन लोग टेक्स आफलाइन देने में कम रूचि दिखा रहे हैं। करदाता भी आनलाइन प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा करने के चलते कर भुगतान में हिचकते हैं।

इस संबंध में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि साइबर अटैक के कारण पूरे मध्य प्रदेश की नगर निगमों और नगर पालिकाओं के साथ नगर पंचायतें भी प्रभावित हुई हैं। पोर्टल को ठीक करने का काम किया जा रहा है। शहरवासियों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आनलाइन काम शुरू होने तक कोई भी नागरिक अपने विभिन्न कर नगर निगम में जाकर नगद राशि जमा कर रसीद ले सकते हैं। वर्तमान में प्रदेशभर की सभी नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में यह संकट है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नेत्र जाँच शिविर आयोजित     |     भोपाल में वेब सीरीज “चिंटू संग चमेली” की स्क्रिप्ट का भव्य विमोचन संपन्न     |      रीवा हादसे के बाद जैन समाज में आक्रोश, संत सुरक्षा नीति और उच्चस्तरीय जांच की उठी मांग     |     डेढ़ साल बाद भी 334 लाख रुपए से बन रहा जमुनिया-निनोद मार्ग अधूरा, गिट्टियों पर फिसलकर चोटिल हो रहे ग्रामीण     |     5 रुपये में बिजली कनेक्शन, 100 यूनिट तक सिर्फ 100 रुपये बिल     |     भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर पुलिस की सख्ती, चला वाहन चेकिंग अभियान     |     गंगा दशहरे पर निकली जल जागरूकता कलश यात्रा, गांव के जल स्रोतों की हुई पूजा-अर्चना     |     सड़क पर उतरे रहवासी अयोध्या बायपास 10 लेन हाईवे का विरोध     |     जन्मजात क्लबफुट से पीड़ित मासूम को मिला नया जीवन     |     स्कूल की तैयारी के लिए मेला आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811