Let’s travel together.

पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले महादेव

0 472

अनुराग शर्मा सीहोर

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सोमवार को सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में निकाली जाने वाली शिव पालकी यात्रा इस वर्ष आस्था और उत्साह के साथ महाकाल की तर्ज पर निकाली गई। इस पालकी यात्रा में महाकाल की महा आरती के साथ शहर के कोतवाली चौराहे से शुभारंभ किया। यात्रा कोतवाली चौराहा से शहर के प्रमुख मार्गों से हुए तहसील चौराहे स्थित मनकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची जहां पर भगवान महाकाल का विशेष अनुष्ठान के बाद बाबा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न किया। यात्रा का शहर के कोतवाली चौराहे पर विठलेश सेवा समिति, ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी महिला मंडल, जैन समाज, सिंधी समाज, अग्रवाल समाज, राठौर समाज आदि के तत्वाधान में स्वागत किया गया। इसके अलावा एक दर्जन स्थानों पर फलहारी खिचड़ी, हलवा आदि के स्टाल लगाए गए थे। दोपहर बाद लौटी पालकी यात्रा का तीन क्विंटल फलहारी खिचडी, ठंडाई, मिठाई, हलवा की प्रसादी का वितरण किया गया।


इस मौके पर पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष युव समाजसेवी प्रवीण तिवारी, संस्थापक किशोर कौशल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे। पालकी यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। शहर के जिस रास्ते से पालकी यात्रा निकली, वह रास्ता बम…बम… भोले के जयकारों से गूंजने लगा। मनकामेश्वर मंदिर पर आरती के बाद शिवपालकी यात्रा फिर से सिद्धेश्वर मंदिर पहुंची, जहां महाआरती, महाप्रसादी वितरण किया गया। पालकी यात्रा को लेकर शहर सहित आस-पास के क्षेत्र में सुबह आस्था और उत्साह का संचार था। दोपहर बारह बजे शहर के कोतवाली चौराहे से पूरे उत्साह के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। इसमें मुख्य आकर्षण का केन्द्र दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं ने हैरत अंगेज करतब के अलावा बढिय़ाखेड़ी की भस्म रमैया मंडल के अलावा बैंड-बाजे शामिल थे।
संस्थापक किशोर कौशल ने बताया कि लगातार 23 सालों से महाकाल राजा की तर्ज पर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में भव्य रूप से यात्रा निकाली जा रही है, सावन के तीसरे सोमवार पर कोतवाली चौराहे से आगे-आगे पालकी में महाकाल राजा विराजमान रहते है, उसके पश्चात बर्फ के बाबा बर्फानी की झांकी सजाई जाती है। इस साल भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भव्य पालकी यात्रा में शामिल होकर धर्म का लाभ लिया। यात्रा के पूर्व शहर के कोतवाली चौराहे पर विधायक सुदेश राय, समाजसेवी श्रीमती अरुणा सुदेश राय आदि ने आरती की और पालकी यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में निकला गणेश प्रतिमाओं का भव्य चल समारोह, झिलमिलाती झांकियों ने मोहा मन     |     मक्का के खेत की मेड़ पर मिला जिंदा नवजात, रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दी पुलिस को सूचना     |     5 डे बैंकिंग की माँग को लेकर UFBU के आह्वान पर शिवपुरी में सैकड़ों बैंकर्स ने किया जोरदार प्रदर्शन     |     बरेली में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान दो समितियों में विवाद, चले लाठी-डंडे     |     मानवता का महापर्व विशाल रक्तदान शिविर संत निरंकारी सत्संग भवन में शनिवार को होगा आयोजित     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विमलेन्द्र कुमार ने किया सतधारा स्तूप और जम्बूद्वीप पार्क का भ्रमण     |     ब्रेक फेल होने से खाई में जा गिरा मिनी ट्रक, बालमपुर घाटी में टला बड़ा हादसा     |     पीजी कॉलेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना: रविवार 27 सितंबर को खुली रहेंगी SBI शाखाएं     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811