Let’s travel together.

बिलासपुर के मंदिरों का होगा अद्भुत नजारा, नन्हे बच्चे नंगे पांव जय श्री राम का जयकारा लगा रहे गांव-गांव

0 80

 राम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। भारतीय इतिहास का गौरवशाली सातवां स्वर्णिम पृष्ठ लिखा जाएगा। बिलासपुर भी इसका साक्षी होगा। “अयोध्या” की तर्ज पर पूरा शहर प्रभु का उत्सव मनाएगा। मंदिरों का अद्भुत नजारा होगा। धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीपक जलेंगे। महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भोग-भंडारा होगा।

संस्कारधानी का चप्पा-चप्पा श्रीराम के जयकारों से गूंज उठेगा। इसकी भव्य तैयारी चल रही है। मंदिरों में देखने लायक नजारा होगा। राम कीर्तन और स्थानीयजनों की मदद से रामायण पाठ होगा। दीप प्रज्वलित होंगे। हर घर में दीपोत्सव बनेगा। शहर से लेकर गांव-गांव तक इसकी भक्तिमय माहौल नजर आने लगा है। प्रमुख मंदिरों में ट्रस्ट, समितियों, धर्मगुरुओं के साथ समन्वय कर विशाल भोग-भंडारा का निर्णय लिया जा चुका है।

शहर से गुजरने वाली ट्रेन या सड़क से अयोध्या जाने वाले तीर्थ यात्रियों का सम्मान और स्वागत किया जाएगा। मुख्य मंदिरों में टीवी स्क्रीन लगाकर अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का प्रसारण भी होगा। मंदिरों के आयोजन के लिए रामभक्तों को आमंत्रण दिए जा रहे हैं। मंदिरों में ट्रस्ट समिति के माध्यम से स्वच्छता, रोशनी, दीप प्रज्वलन के साथ ही भगवान श्रीराम-जानकी आधारित सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे।

रेलवे परिक्षेत्र के श्री बालाजी कोदंड रामा मंदिर में दक्षिण भारतीय परंपरा से वैदिक पूजा अनुष्ठान होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त इस दिन पहुंचेंगे। मंदिर के सचिव रवि कन्न ने बताया कि बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। भोग प्रसाद का वितरण होगा। इसके पूर्व शोभायात्रा का स्वागत एवं पूरे रेलवे परिक्षेत्र में आमंत्रण बांटे जा रहे हैं।
तिलक नगर स्थित जय श्रीराम दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। वैसे तो हनुमान जन्मोत्सव पर हर साल यहां ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड व मध्य प्रदेश से दर्शन के लिए यहां भक्त आते हैं। पहली बार प्रभु श्री राम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम में दूर-दूर से भक्त आएंगे। यहां अभिषेक पूजा, अखंड नवधा रामयाण पाठ एवं विशाल भंडारा होगा।
सीएमडी चौक स्थित हनुमान मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया जाएगा। हवन, दीपोत्सव व शृंगार होगा। इसी तरह बिलासपुर के सभी हनुमान मंदिरों में हनुमान चालीसा एवं रामायण का पाठ होगा। दक्षिणमुखी हनुमान जी, जूना बिलासपुर में दीपोत्सव मनेगा। जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक व चोला लेपन व शाम छह बजे महाआरती की जाएगी।
श्रीराम मंदिर तिलकनगर का दृश्य और भी अद्भुत होगा। यहां मंदिर को विद्युत लाइट से सजाया जाएगा। पूरा परिसर सुगंधमय होगा। भजन कीर्तन के साथ कई अन्य कार्यक्रम होंगे। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लाइव दिखाने भी तैयारी चल रही है। इसके अलावा यहां दिनभर भक्तों को भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रभु के आगमन पर फूल बरसाए जाएंगे।
मंदिर समिति की मानें तो रेलवे परिक्षेत्र स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में इस दिन विशेष महाआरती की जाएगी। मंदिर को आकर्षक लाइट से सजाया जाएगा। श्रद्धालु भक्तों को फल का वितरण किया जाएगा। महाप्रभु को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। दिनभर यहां भी भक्तों की टोलियां कीर्तन करने पहुंचेंगी।
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि यह आयोजन कोई राजनीतिक नहीं है। हिंदू परिवार का एक-एक सदस्य इसमें उत्साह के साथ जुड़कर इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। राम भक्त घर-घर जाकर अक्षत-आमंत्रण पत्र के साथ रामलला के दर्शन करने न्योता दे रहे हैं। 22 जनवरी को मंदिर-मठों में भजन-कीर्तन होगा।

22 जनवरी को रामभक्त भजन कीर्तन करेंगे। बड़े पर्दे पर देखेंगे अयोध्या का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव। शंखध्वनि, घंटानाद, प्रसाद वितरण भी होगा। सभी मंदिरों में भजन-कीर्तन व आरती होगी। “श्री राम” विजय महामंत्र का १०८ बार सामूहिक जाप। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, रामरक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ। बिलासपुर के सभी मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जाएगा। घरों में रंगोली, तोरण आदि सजावट किया जाएगा। अपने क्षेत्र के सभी हिन्दू घरों में भगवा पताका लहराएंगे। संभव हो तो उस दिन प्राण प्रतिष्ठा तक उपवास रखने अपील। चौक-चौराहों व मंदिरों में विशेष भंडरा होगा। सूर्यास्त के बाद दीज जलेंगे, दीपोतसव मनाया जाएगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

देवरी पुलिस ने 8 माह पुरानी चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार     |     विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811