8 जनवरी को अडानी ग्रुप के स्वामित्व वाली सीमेंट कंपनी, एसीसी ने एशियन कंक्रीट्स एंड सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (ACCPL) का अधिग्रहण पूरा कर लिया। ये डील कुल 775 करोड़ रुपए की है। इस खबर के बाद आज एसीसी के शेयर (ACC Share) पर बड़ा असर दिख रहा है।
मालूम हो कि अंबुजा सीमेंट की सब्सिडरी कंपनी एसीसी की पहले Asian Concretes and Cements में 45 फीसदी हिस्सेदारी थी। अपने प्रमोटर से बाकी 55 फीसदी हिस्सेदारी के लेटेस्ट अधिग्रहण के साथ, एसीसी अब एसीसीपीएल की पूर्ण मालिक है। बाकी हिस्सेदारी की कीमत 425.96 करोड़ रुपए है।
8 जनवरी को शुरुआती कारोबार में एसीसी के शेयर (ACC Share Price) में गिरावट आई। BSE पर सुबह 11.20 बजे के करीब एसीसी का श्यर 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 2346.40 रुपए पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान NSE पर ACC Stock 1.34 फीसदी की गिरावट के साथ 2345.50 रुपए पर था। कंपनी का मार्केट कैप 44,062.40 करोड़ रुपए है।
उल्लेखनीय है कि ACCPL की नालागढ़ (हिमाचल प्रदेश) में 1.3 MTPA सीमेंट क्षमता है, जबकि इसकी सब्सिडरी कंपनी एशियन फाइन सीमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड (AFCPL) की राजपुरा (पंजाब) में 1.5 MTPA सीमेंट क्षमता है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि पूरे अधिग्रहण को इंटर्नल Accruals से फंड किया गया है और इससे एसीसी और उसकी पेरेंट कंपनी अंबुजा को उत्तर भारत के बाजार में नेतृत्व को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।