Let’s travel together.

संजोग का परिचय सम्मेलन प्रारंभ, पुस्तिका का विमोचन,मंच पर आकर युवक युवतियों ने दिया अपना परिचय

0 628

सागर। संजोग समिति सागर के द्वारा अखिल भारतीय जैन युवक- युवती परिचय सम्मेलन का दो दिवसीय आयोजन 6 जनवरी शनिवार को आदर्श गार्डन में प्रारंभ हुआ मंच पर दो दर्जन युवक युवतियों ने आकर अपना परिचय दिया और अतिथियों ने परिचय पुस्तिका का विमोचन किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ध्वजारोहण प्रेमचंद सौरभ उपकार और किरण जैन, प्रदीप जैन पड़ा परिवार ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नेहा अलकेश जैन ने किया पुस्तिका का विमोचन भाजपा नेता संदीप बबलू सिनेमा देवरी, नेवी जैन सहित जैन पंचायत के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना संजोग समिति के देवेंद्र जैना स्टील, ऋषभ जैन, संतोष बिलहरा, सुरेंद्र डबडेरा, ने किया। सम्मेलन में देश और प्रदेश के अनेक स्थानों से संजोग समिति द्वारा प्रकाशित होने वाली परिचय पत्रिका में 1100 से अधिक प्रविष्टियां जिनमें युवक युवतियों के बायोडाटा और फोटो परिचय पुस्तिका में प्रकाशित की गई है। राजस्थान, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ, उत्तराखंड आदि प्रांतों के लोग सम्मेलन में भाग पहुंचे।

 

पहले दिन नम्रता जैन छतरपुर, पलक जैन जबलपुर, निकिता जैन सागर, सपना जैन मालथौन, मान्यता जैन ललितपुर, वैशाली जैन जैसीनगर, आकाश जैन महाराजपुर, प्रभास जैन बिलासपुर, अभिषेक चौधरी खुरई, सक्षम जैन भंडारा, आयुष जैन देहरादून, नितिन जैन बांदा, ध्रुव सेठी खुरई, गौरव जैन बेगमगंज, सौरभ जैन, शुभम जैन, अक्षय जैन, सजल जैन इंदौर, विवेक जैन बांदरी आदि ने मंच पर आकर अपने लिए वर और वधू कैसी हो इसके लिए अपनी बात रखी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811