Let’s travel together.

अयोध्या धाम मंदिर दर्शन करने निकला सोनकच्छ का रामभक्त नंगे पैर

0 274

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर मंगलवार को एक राम भक्त सोनकच्छ जिला देवास से नंगे पैर अयोध्या धाम मंदिर पहुंचने के लिए निकला। अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में उत्साह चरम पर है. समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा राम भक्तों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला जा रही है. 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल है. इस दिन को यादगार बनाने के लिए रामभक्त तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. वहीं प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोग पैदल भी अयोध्या पहुंचने को तैयारी कर रहे है.
इसी कड़ी में भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए संतोष उर्फ टोनी पिता बाबूलाल सोनी निवासी सोनकच्छ जिला देवास से 25 दिसंबर को अपने हाथों में भगवान श्री राम का झंडा लेकर नंगे पैर अयोध्या धाम पहुंचने के लिए निकला है। संतोष सोनी ने बताया है कि मेरी कोई मनोकामना नहीं है मैं केवल प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होना चाहता हूं मैं लगभग 900 किलोमीटर पैदल चलकर अयोध्या धाम मंदिर पहुंचूंगा। जहां श्री राम लाल के दर्शन करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि     |     गुंदरई स्कूल की दीवारों और पिलर में दरारें, बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल     |     केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ब्रिक्स बाजार में की शिरकत     |     राज्यसभा सदस्य महेश केवट एवं राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य बारेलाल अहिरवार का भाजपा जिला कार्यालय में हुआ  स्वागत      |     नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन, 66 प्रकरणों का हुआ निराकरण, 2.65 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हुआ निपटारा     |     बेगमगंज की बर्बाद सड़क के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने दिया ज्ञापन ,जनहित में कलेक्टर से 15 दिन में मरम्मत की मांग     |     नेशनल लोक अदालत में निपटे अनेक प्रकरण     |     कीटनाशक पीने से 62 वर्षीय महिला की मौत, घर में मचा हड़कंप     |     सुल्तानगंज के गोरखी में शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम      |     बेगमगंज में बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811