Let’s travel together.

ओडिशा में बस-ट्रक की भयानक टक्कर में तीन की मौत, 20 जख्मी; मुख्यमंत्री ने राहत राशि का किया ऐलान

0 98

ओडिशा के कटक जिले में एक बस और ट्रक की आमने सामने की टक्कर में मंगलवार को कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 लोग जख्मी हो गए। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दुर्घटना में तीन लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के निकटतम परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

बस में सवार थे 60 लोग
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हादसा कटक चांदबाली रोड पर सुबह निश्चिंतकोइली ब्लॉक में कटारापाड़ा के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे तब हुआ जब बस की टक्कर ट्रक से हो गई। बस में 60 सवारियां सवार थी। कटक के कलेक्टर एन सेठी ने कहा, “दोनों गाड़ियों के चालक और एक सवारी की हादसे में मौत हो गई। दो मृतक केंद्रपाड़ा जिले के हैं जबकि ट्रक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रक राजस्थान का है।”

तीन यात्री गंभीर रुप से घायल
दमकल केंद्रों और पुलिस कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त बस के अंदर फंसी सवारियों को बाहर निकाला। एक अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को निश्चिंतकोइली अस्पताल में भर्ती कराया गया, और गंभीर रूप से जख्मी हुए 11 लोगों को एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, कटक में स्थानांतरित कर दिया गया है। कलेक्टर ने कहा कि मामूली रूप से घायल हुए कई यात्रियों को निश्चिंतकोइली अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन लोग अब भी “निगरानी में” हैं।

कोहरे के चलते हुआ हादसा 
एक यात्री अर्चना बारिक ने कहा, “घने कोहरे और कम दृश्यता के बावजूद, बस तेज़ गति से जा रही थी। मैं और मेरी बहन चालक की सीट के पास थे। मेरी बहन बस के अंदर फंस गई थी और जब उसे एससीबी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था तो उसकी मौत हो गई।” परिवहन आयुक्त अमिताभ ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हादसा घने कोहरे के कारण हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811