Let’s travel together.

बम से उड़ाने की धमकी का पत्र स्कूल गेट पर चस्पा किया

0 63

 खंडवा। खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम पटाजन में एक घटना से सनसनी फैल गई। यहां एक पत्र के जरिए स्‍कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ग्राम पटाजन में स्कूल के गेट पर लगे ताले के ऊपर कोई अज्ञात व्यक्ति एक पत्र चस्पा कर गया।

खंडवा शहर में भी धमाके का उल्‍लेख

बताया जाता है कि इस पत्र में स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के साथ ही खंडवा शहर में भी धमाके का जिक्र किया गया।

आइएसआइ की तरफ से धमकी देने का हवाला

जानकारी के अनुसार इस पत्र में आइएसआइ की तरफ से धमकी देने का हवाला दिया गया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया। पत्र को जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि पत्र जब्त कर लिया गया और इसकी जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

टीएमसी: बागी गुट का यह ‘दल शोधन’ कहीं उल्टा न पड़ जाए !-अजय बोकिल      |     अनूपपुर जिले में फिर सुलग रही असंतोष की आग,पॉवर प्रोजेक्ट्स , कोल ब्लॉक्स जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया से किसानों में भारी नाराजगी     |     महाकाल मंदिर में युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल     |     पूर्व विधायक रामपालसिंह और विधायक देवेंद्र पटेल महाराणा प्रताप की जयंती में एक साथ सम्मलित हुए     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती      |     दीवाना बिजली टॉवर पर चढ़ा ,खुरई की लड़की से शादी की जिद     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा मांग पत्र     |     साँची विवि के योग विभाग ने किया पग्नेश्वर घाट पर बेतवा नदी स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान      |     सोलहवीं मध्यप्रदेश विधानसभा के एकादश सत्र की अधिसूचना जारी     |     सुल्तानगंज को मिला नया थाना प्रभारी, दिनेश रघुवंशी ने संभाली कमान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811