Let’s travel together.

छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य की योजनाओं को मंडल स्तर तक लेकर जाएगी भाजपा, 11 सीटें जीतने पर रहेगा फोकस

0 49

रायपुर। प्रदेश में सरकार गठन के बाद भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने का संकल्प लिया है, जिसको पूरा करने के लिए पूरी कार्ययोजना बनाकर काम शुरू हो गया है। केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को मंडल स्तर तक ले जाने की तैयारी की जा रही है।

सरकार के कार्यक्रम और पार्टी की घोषणाओं के क्रियान्वयन को नागरिकों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। बूथ कमेटियों के कार्यकर्ताओं को मोर्चावार अलग-अलग वर्ग और समाजों के बीच में जाकर कार्य करने निर्देशित किया गया है। भाजपा की संयुक्त मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में रविवार को हुई, जिसमें आगामी कार्ययोजना के बारे में चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटें जीतने के संकल्प के साथ जुटने की अपील की।

बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चा अध्यक्ष सहित सभी मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित थे

वर्षभर तय होते हैं कार्यक्रम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से और नियमित रूप से जो कार्ययोजना रहती है, उन्हें नीचे तक जाकर मंडल स्तर तक के कार्यों को संपादित करने पर बल दिया जाएगा। भाजपा एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो एक जनवरी से लेकर 31 दिसंबर तक के वर्षभर के कार्यक्रम तय करती है। इसके क्रियान्वयन के लिए समन्वयक के रूप में कार्य किया जाएगा। लोगों के बीच में जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी आधार कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड और प्रधानमंत्री आवास के विषय को लेकर जन-जन तक पहुंचेंगे।

सरकार बनते ही घोषणओं पर अमल शुरू

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार का गठन होते ही घोषणाओं पर अमल करना शुरू कर दिया गया है। कैबिनेट में फैसला लेना प्रारंभ हो गया है। निश्चित रूप से जो वादा किया है, वह समयबद्ध तरीके से पूरा होगा। पहली ही कैबिनेट की बैठक में 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति हो गई। सुशासन दिवस पर 3700 करोड रुपए से ज्यादा की बकाया धान बोनस राशि सभी किसानों को खाते में सीधे जमा कर दी गई है। भाजपा की प्रदेश सरकार अपनी सभी घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से निश्चित रूप से पूरा करने के लिए कार्य कर रही है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को देश के स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रभु राम अपनी जन्मभूमि पर प्रतिष्ठित हो रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ लोगों में भी व्यापक उत्साह है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

15 दिन से अंधेरे में ग्राम पठा पौड़ी, बिजली-पानी को लेकर तहसील कार्यालय पर सैकड़ों ग्रामीणों का धरना     |     साईंखेड़ा में विराट 11 कुंडीय यज्ञ और रामकथा में गूंजा राम–भरत प्रेम का संदेश     |     फसल में पानी देते समय करंट लगने से किसान की मौत , डियूटी डॉ. सेन ने पोस्टमार्टम से किया इंकार      |     पत्रकार सामाजिक सरोकारों से जुड़ कर सकारात्मक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को नई दिशा दिखाने का काम करें – विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी     |     माही पंचक्रोशी पदयात्रा का भोपावर मे हुआ भव्य स्वागत     |     तहसीलदार ने समीक्षा बैठक की, ली प्रगति की जानकारी     |     दो फरवरी को आयोजित होगा सांसद खेल महोत्सव का लोकसभा स्तरीय फाइनल और समापन समारोह     |     बिजली कंपनी  ने बिल बकाया होने पर उपभोक्ताओं के दो दिन में 40 बिजली कनेक्शन काटे     |     फैक्ट्री चौराहा पर भूसे से भरे ट्रक का त्रिपाल फटा, मचीअफरा-तफरी      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित,126 आवेदनों में से 110 का हुआ त्वरित समाधान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811