Let’s travel together.

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल पहुंचे रायसेन

0 88

 

रायसेन। प्रदेश के नवनियुक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री पहलाद पटेल अल्प समय के लिए भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी और उनके परिजनों से भेंट करने पहुंचे रायसेन।प्रहलाद पटेल ने मीडिया से कहा ग्रामीणों का विकास ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मध्य प्रदेश के नवनियुक्त पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री पहलाद पटेल अल्प समय के लिए भाजपा नेता प्रीतम सिंह लोधी के घर रायसेन पहुंचे और परिवार से सौजन्य भेंट की वही परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पहलाद पटेल का फूल माला पहनाकर स्वागत किया मीडिया से बातचीत करते हुए पहलाद पटेल ने कहा कि मध्य प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और मध्य प्रदेश का विकास ही पहली प्राथमिकता है बहीं पहलाद पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनका क्रियान्वयन सही तरीके से हो पाए ऐसे प्रयास और कोशिश रहेगी।वहीं उन्होंने कहा कि अभी तक जरूरतमंद व्यक्ति जरूर  सरकार और नेताओं के पास जाता था लेकिन अब सरकार हर व्यक्ति के पास जा रही है और इसके बाद भी अगर कोई बच जाता है तो उसके लिए भी विचार किया जा रहा है वहीं निश्चित रूप से कार्य शैली बदली है तो विकास तो होगा ही सोच होनी चाहिए कि अगर गांव में मकान हो तो सबके पास हो शौचालय हो तो सबके पास है योजनाओं का लाभ मिले तो सबको मिले ऐसी सोच होनी चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सम्मेद शिखरजी की पवित्रता के लिए प्रशासन और समाज मिलकर बनाएंगे ठोस कार्ययोजना : मुनि श्री प्रमाण सागर     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर       |     भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रव्यापी आव्हान पर सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ  प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर  को सौंपा     |     टांडाखेड़ा से बाबा रामदेवरा के लिए 1200 किमी की पैदल यात्रा रवाना     |     दसाई बस स्टैंड पर शौचालय निर्माण की मांग     |     कांग्रेस में अनुशासनहीनता की कार्रवाई पर बनी विवाद की स्थिति, जिला अध्यक्ष के लेटर पैड पर नोटिस से उठे सवाल     |     ‘दिमागी नक्सल’ नरेटिव बदलने की नई सियासी फिरकी तो नहीं? -अजय बोकिल      |     सियावस हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष बने सचिन नेमा, निर्विरोध निर्वाचन के बाद निकला विजय जुलूस     |     सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन     |     अभिभाषक संघ चुनाव:नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,सचिव, सहसचिव, सहित अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा किए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811