Let’s travel together.

इंदौर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर किया विरोध..

0 89

 मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। देश में कई जगह पारा 50 डिग्री के ऊपर जा चुका है और पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। बात करें मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर की पानी की किल्लत यहां भी देखने को मिल रही है साथ ही नगर निगम टैंकरों से पानी सप्लाई करके पूर्ति करने की कोशिश कर रहा है। इसी घड़ी में कांग्रेस ने आज विरोध स्वरूप कॉलोनी में जाकर मटके बांटे और मटके फोड़ कर प्रदर्शन किया।

इस दौरान आम जनता एवं रहवासियों ने बताया है कि हमें कई दिनों से पानी नहीं मिल रहा है बार-बार बिजली चली जाती है। अघोषित बिजली कटौती से हम परेशान हैं बस्ती और मोहल्लों के रहवासी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। आम जनता ने खाली बर्तन दिखाए और नगर निगम की भाजपा परिषद को कोसते हुए कहा कि चुनाव के समय भाजपा के नेता वोट ले लेते हैं और चुनाव बाद गायब हो जाते हैं। हम बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और नर्मदा का पानी नलों में तीन-चार दिन तक पानी नहीं आता है और पानी के टैंकर नहीं आ रहे हैं। आते भी है तो सबको पानी नहीं मिलता है।

वहीं शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा की शहर के 85 वार्ड में जो टैंकर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे हैं टैंकरों की संख्या जनसंख्या के हिसाब से की जाए जहां नर्मदा की लाइन नहीं है वहां प्राप्त पानी के टैंकर चलाया जाए, कई कॉलोनी और मोहल्ले में नर्मदा की नई लाइन एक डलवाई गई, पर तीन-चार महीने हो गए है इन नर्मदा लाइनों में अभी तक पानी नहीं आ रहा है और बिल आ रहा है। वहीं शहर के बड़ी संख्या में सरकारी बोरिंग खराब पड़े हैं जिन्हें नगर निगम शीघ्र ही सुधरवाये और चालू करने के निर्देश दे,यह अभियान जारी रहेगा और बिजली,पानी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन भी दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811