Let’s travel together.

शिवपुरी में बनेगा नया एयरपोर्ट, सिंधिया ने सीएम मोहन यादव को दिया धन्यवाद

0 70

– केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्यों सीएम को दिया धन्यवाद जानिए पूरी स्टोरी

– केन्द्रीय मंत्री सिंधिया की मेहनत रंग लाई

– शिवपुरी के विकास को मिलेगी नई उड़ान

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

केन्द्रीय मंत्री एवं गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया कि पहल पर मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में हवाई सेवा के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में शिवपुरी स्थित हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने और एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को 292 एकड़ भूमि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

सिंधिया ने एक्स पर दिया सीएम यादव को धन्यवाद-

इस ऐतिहासिक निर्णय पर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक्स पर धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, मध्य प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री डॉ. मोहन यादव जी का हृदय से धन्यवाद! जिन्होंने राज्य कैबिनेट की बैठक में शिवपुरी में नवीन एयरपोर्ट के निर्माण एवं विमानों के संचालन हेतु 292 एकड़ भूमि की स्वीकृति प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी –

गौरतलब है ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में नागरिक उड्डयन मंत्री रहते हुए नागर विमानन के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इसी दौरान उन्होंने गुना एवं शिवपुरी में नवीन एयरपोर्ट बनाए जाने के लिए मंजूरी प्रदान की थी। शिवपुरी एयरपोर्ट के निर्माण से क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी और पर्यटन एवं औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

शिवपुरी में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान-

शिवपुरी नया एयरपोर्ट बनने से अब पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वैसे देखा जाए तो यहां पर माधव राष्ट्रीय उद्यान, सिंधिया घराने की छत्रियां, भदैया कुंड आदि स्थानों को देखने के लिए देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं लेकिन कनेक्टिविटी को लेकर परेशानी होती है। अब एयरपोर्ट बनने से आने-जाने में मदद मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

 मथुरा-वृंदावन एवं नैमिषारण्य तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना     |     आरंग कभी प्राचीन जैन मंदिरों का गढ़ रहा है,हजार साल से भी अधिक प्राचीन तीर्थंकर प्रतिमाओं के मुनियों ने किए दर्शन     |     द्वितीय अध्याय ‘काव्य कुंभ’::साहित्य और कला को समर्पित  गरिमामय आयोजन     |     विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर एनएचआईटी द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन     |     वैश्विक शांति के लिए सकारात्मक पत्रकारिता समय की आवश्यकता : मधुकर द्विवेदी     |     जब लूटेरो को पकड़ने खुद लुटने पहुंची पुलिस तो पुलिस जाल में फंसे दो लुटेरे      |     वर्षों पुरानी समस्या का होगा समाधान, दीवानगंज रेलवे स्टेशन सेमरा मार्ग पर बन रही 230 मीटर लंबी नाली     |     तीन आत्महत्याओं के बाद फिर उठी पोस्टमार्टम सुविधा की मांग, एक सप्ताह में तीसरी घटना     |     रायसेन में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच कैंप: करोड़ों के ऋण स्वीकृत, विकास को मिलेगी नई रफ्तार     |     कैंसर की समय पर पहचान और त्वरित इलाज से बचाई जा सकती है जिंदगी -केंद्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811