Let’s travel together.

मप्र मे मोहन यादव मंत्रिमंडल मे विभागो के बंटबारा

0 307

भोपाल।  मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट के मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है।  आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं। सीएम मोहन यादव ने कहा है कि उन्होंने लिस्ट राज्यपाल को सौंप दी है। मंत्रियों के विभाग बंटवारे की एक लिस्ट सामने है, जिसमें 2 उप मुख्यमंत्रियों, 18 कैबिनेट मंत्रियों और 6 राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) के विभागों के बारे में जानकारी दी गई है।

जो लिस्ट सामने आई है उसके मुताबिक जनसंपर्क, वित्त,वाणिज्य कर, जेल मुख्यमंत्री यादव ने अपने पास रखे हैं, इन विभागों का बंटवारा नहीं किया गया है। वहीं गृह और वित्त विभाग उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को सौंपा गया है।

किस मंत्री को कौन सा  मिला विभाग मिला

डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री-  सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबंधन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को ना सौंप गए हो।

जगदीश देवड़ा-  वित्त, वाणिज्यक कर, योजना आर्थिक और सांख्यिकी

राजेंद्र शुक्ला, उपमुख्यमंत्री- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा

विजय शाह- जनजाति कार्य लोक परिसंपत्ति प्रबंधन भोपाल गैस त्रासदी राहत और पुनर्वास

कैलाश विजयवर्गीय- नगरीय विकास और आवास संसदीय कार्य मंत्री

प्रहलाद पटेल- पंचायत और ग्रामीण विकास श्रम मंत्रालय

राकेश सिंह- लोक निर्माण विभाग

करण सिंह वर्मा- राजस्व

उदय प्रताप सिंह- परिवहन स्कूल शिक्षा

संपतिया उइके- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी

तुलसीराम सिलावट- जल संसाधन

एंदल सिंह कंसाना- किसान कल्याण और कृषि विकास

निर्मला भूरिया- महिला और बाल विकास

गोविंद सिंह राजपूत- खाद नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण

विश्वास सारंग- खेल और युवा कल्याण सहकारिता

नारायण सिंह कुशवाहा- सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण

नागर सिंह चौहान- वन पर्यावरण अनुसूचित जाति कल्याण

प्रद्युम्न सिंह तोमर- ऊर्जा

राकेश शुक्ला- नवीन एव नवकरणीय ऊर्जा

चेतन कश्यप- सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम

इंदर सिंह परमार- उच्च शिक्षा आयुष तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

कृष्णा गौर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्ध घुमंतु कल्याण

धर्मेंद्र सिंह लोधी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास और धर्मस्व

दिलीप जायसवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- कुटीर और ग्राम उद्योग

गौतम टेटवाल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार

लखन पटेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- पशुपालन एवं डेयरी

नारायण सिंह पवार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास

राज्य मंत्री

नरेंद्र शिवाजी पटेल- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण

प्रतिमा बागरी नगरीय विकास एवं आवास

दिलीप अहिरवार- वन पर्यावरण राधा सिंह पंचायत एवं ग्रामीण विकास

राधा सिंह- पंचायत एवं ग्रामीण विकास

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुए पर रखी विद्युत मोटरें फिर चोरी, कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों का थाना परिसर में धरना     |     बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मंडीदीप में शीतल सिटी के रहवासियों का फूटा गुस्सा     |     नेशनल हाइवे 45 भोपाल-जबलपुर किसानों ने लगाया जाम     |     17 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक ‘मां माही शबरी कावड़ यात्रा’, 116 गांवों के हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल, वृहद बैठक हुई संपन्न     |     बारिश में डूबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क, 30 गांवों का संपर्क प्रभावित     |     रायसेन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया दतिया उपचुनाव में जीत का जश्न      |     ग्राम पंचायत माठ में खुलेगा मौनी बाबा पुस्तकालय     |     खाद संकट पर यूथ कांग्रेस का विरोध, यूरिया-DAP का संकट     |     ओम जैन द्वारा भाग्योदय तीर्थ चिकित्सालय का अवलोकन     |     स्मार्ट मीटर हटाने और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811