बरसात पूर्व से हे निर्माण कार्य बंद
-4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से सड़क का निर्माण का होना हे निर्माण
-क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने फरवरी मै किया था भूमि पूजन
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के गांव सेमरा बनखेड़ी मार्ग का क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने फरवरी मै भोपाल विदिशा हाईवे 18 से ग्राम सेमरा होते हुए बनखेड़ी तक लगभग 4.50 किलोमीटर मार्ग का 475.86 लाख रुपए से इस सड़क का निर्माण करने का उद्घाटन किया था जिसका कार्य ठेकेदार द्वारा बारिश से पहले प्रारंभ हो गया था। बारिश आ जाने के कारण ठेकेदार ने काम बंद कर दिया था। इसके बाद आज तक ठेकेदार ने इस तरफ मुड़कर भी नहीं देखा। बारिश से पहले पुलियों का निर्माण कर दिया गया था। बारिश बीते 3 महीने हो गए हैं। अभी तक ठेकेदार ने रोड पर कार्य प्रारंभ नहीं किया है। पूरी बारिश रोड बनाने में काम आने वाला सामान रखा रहा, मगर बारिश के बीत जाने के बाद ठेकेदार अपना पूरा सामान उठा कर ले गया। इस रोड के बन जाने से 10 गांव के ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी। 10 गांव के ग्रामीण कई सालों से इस रोड के बनने का इंतजार कर रहे थे।
बता दें कि भोपाल विदिशा हाईवे 18 से बनखेड़ी 4.50 किलोमीटर की सड़क 2016 से आज तक सुकृति के बाद भी अधूरी पड़ी हुई थी। जो पुलिया बनी थी वह क्षतिग्रस्त हो गई थी लोग यहां से जान जोखिम में डालकर निकलते थे कभी भी कोई भारी वाहन निकला तो बड़ा हादसा हो सकता था इस रास्ते से लगभग 10 गांव के ग्रामीणों का आना जाना रहता है कभी भी कोई बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था बारिश के समय में ग्रामीणों को इस रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता रहा था बारिश के 4 महीने के लिए इन गांव के ग्रामीण खाने-पीने का इंतजाम कर कर रखते हैं क्योंकि 4 महीने के लिए रास्ता बंद हो जाता था ऐसे में गर्भवती महिलाओं एवं बीमार लोगों के लिए भी मुश्किल खड़ी हो जाती थी लोगों को पलंग पर रखकर अस्पताल तक ले जाना पड़ता था प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.50