Let’s travel together.

गली गलौच कर लाठी डंडे से मारपीट करने वाले आरोपीगण को 6 माह का सश्रम कारावास

0 93

कुल 3000 रु. अर्थदंड

रायसेन।  न्यायालय श्री जय कुमार जैन, JMFC बरेली द्वारा आरोपी 1. गंगाराम पिता लीलाधर कुशवाह, 43 वर्ष, 2. बड़ा पप्पू पिता लीलाधर कुशवाह, 32 वर्ष, 3. छोटा पप्पू उर्फ़ हरिशंकर पिता लीलाधर कुशवाह, 32 वर्ष, तीनो निवासी ग्राम सुल्तानपुर खेड़ा थाना बरेली को गाली गलौच कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने के प्रकरण में साक्ष्य के आधार पर 6 माह का सश्रम कारावास व कुल 3000 रु. अर्थदंडसे दण्डित किया ।

प्रकरण अनुसार फरियादी  द्वारा थाना बरेली में इस आशय की सूचना दी गई  कि“मैं छीपा मोहल्ला बरेली रहता हूँ मेहनत मजदूरी करता हूँ कल दिनांक 23 जनवरी 23 को रात करीब 09:30 बजे मेरे चाचा का लड़का के साथ शमशान घाट बाले खेत में गेंहु की फसल में पानी देकर घर वापिस आ रहे थे रास्ते मे शमशान घाट के पास चैनपुर रोड पर मुझे छोटा पप्पू एवं बड़ा पप्पू मिले और मुझे बड़ा पप्पू गाली देकर बोला कहाँ से आ रहा है, तो मैंने कहा भाई गाली क्यों दे रहे हो मैंने तेरा क्या बिगाड़ा है, तो बड़ा पप्पू ने पास में पड़ी लकड़ी उठा कर मुझे पेट, पीठ बाएँ पैर में मारा जिससे मुझे मुदी चोटें लगी, भाई बचाने लगा तो छोटे पप्पू ने उसको पास मे पड़ी लकड़ी से दाहिने पैर और कमर में मारा जिससे मुंदी चोट लगी, तभी गंगाराम कुशवाह भी आ गया और उसने भी मुझे थप्पड़ मुक्कों से पीठ, पेट में मारपीट की । जाते जाते तीनों कह रहे थे की अगर थाने मे रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे, डर के कारण कल रिपोर्ट करने नही आया था आज रिपोर्ट करने आया हूँ रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे।

उक्त सूचना पर थाना बरेली द्वारा अपराध क्रमांक 58/2023 धारा 294, 323, 506, 34 भा.द.स. के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । अनुसन्धान पूर्ण होने पर अभियोगपत्र मान. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया । उक्त प्रकरण में शासन की ओर से श्री सुनील कुमार नागा ADPO बरेली द्वारा पैरवी की ।

मान. न्याया. द्वारा आरोपीगण गंगाराम, बड़ा पप्पू एवं छोटा पप्पू उर्फ़ हरिशंकर को साक्ष्य के आधार पर दोषसिद्ध पाते हुए धारा 323/34 (दो काउंट)भा.द.वि. में 6 माह का सश्रम कारावास व कुल 3000 रु. अर्थदंड से दण्डित किया I आहतगण को क्रमशः 2000 एवं 1000 रु. पीड़ित प्रतिकर भी स्वीकृत किया गया ।

न्यूज़ सोर्स- श्रीमती शारदा शाक्य
मीडिया प्रभारी जिला रायसेन मप्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811