Let’s travel together.

जेल में बंद Elvish Yadav पर अब गुरुग्राम पुलिस ने कसा शिकंजा, इस केस में गिरफ्तारी की कर रही तैयारी

0 81

नोएडा के सेक्टर से 113 से रविवार को गिरफ्तार हुए मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। पुलिस ने उसे नोएडा में हुई रेव पार्टी में स्नेक बाइट प्रोवाइड कराने के मामले में आरोपी बनाया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इसी बीच अब गुरुग्राम पुलिस ने भी एल्विश के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने के मामले में जांच कर रही है और उसे गिरफ्तार करने की तैयारी में है।

बता दें कि एल्विश यादव पर गुरुग्राम के एक मॉल की एक दुकान में कंटेंट क्रिएटर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के साथ मारपीट करने का आरोप है। गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि वो इस केस में आरोपी है। इसलिए उनको प्रोडक्शन वारंट पर लेने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस जल्द ही गाजियाबाद कोर्ट में याचिका दायर करेगी। इसके लिए जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। साथ ही पुलिस ने कहा कि इस घटना के दौरान जो लोग उसके साथ थे उनकी जानकारी मिलने के बाद उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। एल्विश को सोमवार को मारपीट मामले में पेश होने का नोटिस दिया गया था। भले ही उसे नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उनके वकीलों द्वारा गुरुग्राम पुलिस को सूचना नहीं दी गई।

बीती 8 मार्च को एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें एल्विश यादव यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न को पीटते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो में उनको मैक्सटर्न को जमीन पर गिराते हुए और थप्पड़ मारते हुए देखा गया। इस घटना के बाद सागर ठाकुर ने पुलिस से संपर्क किया और एल्विश यादव के खिलाफ गुरुग्राम सेक्टर 53 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी और जांच में शामिल होने के लिए एल्विश को दो नोटिस जारी किए थे। लेकिन, नोटिस मिलने के बाद भी एल्विश जांच में शामिल नहीं हुए। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि पूरी घटना सागर ठाकुर द्वारा पूर्व नियोजित थी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो माफी मांगते हुए नजर आए। इसके कैप्शन में लिखा, “भाईचारा सबसे ऊपर।” पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |     खेत में मिला बाघिन का शव, करंट लगने की आशंका     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विजेता विद्यार्थियों को किया सम्मानित     |      हाईवे-18 का रेलवे ओवरब्रिज:13 साल में जर्जर हुआ करीब एक किमी लंबा पुल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811