Let’s travel together.

भाजपा का देशव्यापी धरना प्रदर्शन पुतला दहन सम्पन्न

0 71

विदिशा।  महामहिम उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति श्री जगदीप धनखड़ का संसद परिसर अपमान किए जाने टीएमसी सांसद कल्याण बेनर्जी द्वारा मिमिक्री कर अपमान करने व कॉन्ग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाकर वायरल करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी विदिशा द्वारा आज माधवगंज चौराहे पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन के नेतृव में सभी वरिष्ठ नेता गण और कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर पुतला दहन किया गया ।


धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में विधायक मुकेश टंडन संसाद प्रतिनिधि राकेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम सुंदर शर्मा भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता आंनद जैन कृष्ण कुमार गुप्ता कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा राजेश जैन नपा उपाध्यक्ष संजय देवकीर्ति संसद प्रतिनिधि बृजेश लोधी दुर्गानगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान वेत्रवती मंडल के अध्यक्ष पंकज पांडे क्षत्रपाल शर्मा संजीव अरोरा महिला मोर्चा जी जिलाध्यक्ष अरुणा मांझी पार्षद दीपक कुशवाहा रामप्रसाद पासी लीलाधर लोधी सपना जैन बालमुकुंद चिडार कमलेश सूर्यवंशी राजेश रॉय व मंडल के पदाधिकारी प्रशांत खत्री प्रशान्त शर्मा सुनील साहू विकास जैन रमाकांत श्रीवास्तव लखन पटेल लीलाधर कुशवाहा पप्पू सरदार लियाकत खान सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित हैं।

कार्यक्रम का संचालन पंकज पांडे ने किया एवं धरना प्रदर्शन में हुई सभा में विदिशा विधायक मुकेश टंडन विदिशा विधानसभा संयोजक आनंद जैन सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा जिला उपाध्यक्ष संदीप डूंगर सिंह अरविंद श्रीवास्तव कुश आयोग के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती अरुणा मांझी भाजपा जिला मंत्री मनोज पंजवानी भाजपा वरिष्ठ नेता सतीश जैन पूर्व पार्षद राजेश राय कृष्ण कुमार गुप्ता छत्रपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं संबोधित किया विधायक मुकेश टंडन ने कहा कांग्रेस हार के डर से बौखला गई है 2023 में विधानसभा चुनाव में इनको मुंह की खानी पड़ी है 2024 में भी कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा इस डर से लोकतंत्र की रक्षा का नाम लेकर लोकतंत्र का अपमान करने वाले आपके सामने है जैसे कांग्रेस के संस्कार है वैसा ही उनका काम है कार्यक्रम के उपरांत पुतले को आग के हवाले किया गया और टीएमसी के विधायक एवं राहुल गांधी के विरोध में जोरदार नारेबाजी हुई यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811