Let’s travel together.

प्रतिवर्ष होने वाली रामलीला देखने उमड़ने लगी भीड़ 

0 102

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

18 दिस से प्रतिवर्ष अनुसार आयोजित होने वाली रामलीला का आयोजन शुरू हो चुका है तथा पहले दिन भगवान गणेश की पूजा अर्चना के साथ ही स्थापना कार्यक्रम आयोजित किया गया दूसरे दिन 19 दिस को शिवविवाह नारद मोह का मंचन किया गया इसके बाद 20 दिस को भगवान राम के जन्म एवं विश्वामित्र के आगमन के साथ ही ताड़का वध एवं यज्ञरक्षा लीला आयोजित की गई । आज 21 दिस गुरुवार को अहिल्या उद्धार जनकपुर भ्रमण एवं वाटिका मिलन की लीला का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे एवं लीला का आंनद उठाते हुए नगर को जयकारों से गुंजायमान कर रहे थे । परन्तु हर वर्ष की भांति इस वर्ष सरकार के ध्वनि नियंत्रण नियम ने कार्यक्रम को फीका बना दिया जिससे कार्यक्रम की ध्वनि रामलीला मैदान तक ही सिमट कर रह गई जबकि हर वर्ष माइक के माध्यम से रामलीला के मंचन कार्यक्रम से नगर गुंजायमान बना रहता था परन्तु रामलीला मंचन होने के बाद भी नगर में कहीं कोई ध्वनि सुनाई नहीं पड़ पा रही है तथा रामलीला का मंचन चल रहा है 22 दिसंबर शुक्रवार को धनुष यज्ञ लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का आयोजन किया जाएगा इस कार्यक्रम में नगर के ही युवा अपनी कलाओं का विभिन्न पात्रों के रूप में प्रदर्शन कर रहे हैं ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811