Let’s travel together.

देवरी से गायब प्रांजल का दो माह मे भी सुराग नही लगा पाई पुलिस,नाराज माँ – बाप के सामने धरने पर बैठे

0 152

पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप

रायसेन। जिले के देवरी थाना क्षेत्र का मामला ,दो माह पहले गायब प्रांजल का पुलिस आजतक सुराग नही लगा पाई है । माता-पिता और परिजनों साहित उसके स्कूल के प्रसिपल भी पुलिस थाने के सामने कड़ाती ठंड में धरने पर बैठ गए है । परिजनों और प्रांसिपल ने पुलिस पर लापरवाही और प्रांजल की तलाश में उदासीनता के आरोप लगाए हे।प्रांजल के गायब होने की 18 अक्टूबर 23 को पुलिस में रिपोर्ट की गई हे।

– रायसेन जिले के देवरी में 2 महीने से नाथ परिवार का चिराग है लापता देवरी थाना प्रभारी से लेकर अधीक्षक तक लगा चुके हैं गुहार लेकिन अभी तक प्रांजल नाथ का नहीं लगा सकी पुलिस । बही प्रांजल नाथ के माता-पिता देवरी थाने के सामने धरने पर बैठ गये है और उनका कहना कि जब तक हमारे बच्चे का पता नहीं लग जाता जब तक यह धरना चलता रहेगा उनके साथ में देवरी नगर के कई नागरिक भी बैठे हुए हैं वहीं प्रांजल नाथ के चाचा चेतन नाथ ने पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाये है और कहा है कि पुलिस सही तरीके से जांच नहीं कर रही है वहीं हमने पुलिस को जो भी सवूत दिए हैं उस पर पुलिस प्रशासन कोई भी गंभीरता से जांच नहीं कर रही है पुलिस की धीमी जांच पर भी देवरी नगर के लोगों ने कई आरोप लगाये है कि पुलिस प्रशासन 2 महीने से क्या कर रही है जो एक बच्चे का पता नहीं लग पा रही है अगर पुलिस प्रशासन एक हफ्ते के अंदर कोई भी ठोस कदम नहीं उठाती है तो पुलिस प्रशासन के खिलाफ एक उग्र आंदोलन देवरी में किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी क्योंकि बार-बार पुलिस प्रशासन को इस विषय को गंभीरता से लेने के लिए कहा जा रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन इसको गंभीरता से नहीं ले रही है जिससे आक्रोशित होकर प्रांजल नाथ के माता-पिता धरनें पर बैठ गये हैं प्रांजल नाथ के परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है और कहा कि प्रांजल नाथ की लापता होने की खोज सीबीआई से कराई जाऐ जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शब्बीर कुमार नाइट में कलाकारों ने बिखेरा सुरों का जादू     |     07अक्टूबर को तिल्दा नेवरा में सेवा सेतु शिविर      |     ग्राम पंचायत माठ में पुस्तकालय का शुभारंभ     |     सेवा संकल्प अभियान में वृद्धजनों का सम्मान     |     डा भीमराव अंबेडकर जन जागरण समिति की बैठक में संगठन विस्तार पर हुआ मंथन     |     रायसेन में जंगल में युवक पर हिंसक वन्यजीव का हमला, बाघ होने का दावा; वन विभाग ने पुष्टि नहीं की     |     स्वामित्व योजना में निष्पादक बनाने के विरोध में पटवारी संघ का प्रदर्शन जारी, रायसेन में 450 से अधिक पटवारी लामबंद     |     श्री जी की शोभा यात्रा निकली      |     दान जीवन का ‘गोल्डन चांस’, अवसर मिले तो अवश्य करें दान : मुनि श्री उद्यम सागर महाराज     |     सेवा सेतु कार्यक्रम में 190 हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811